फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नंबरदार समेत तीन पर केस दर्ज

नंबरदार समेत तीन पर केस दर्ज

Wed, 27 Feb 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
नंबरदार समेत तीन पर केस दर्ज
जाली जमानत देने वाले नंबरदार समेत तीन और पर केस दर्ज
विज्ञापन

करोड़ों के सिंचाई घोटाले के आरोपियों की जमानत का मामला
सोहाना थाने में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया
पुलिस का दावा, आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। कुछ दिन पहले सिंचाई घोटाले के दो आरोपियों द्वारा जाली दस्तावेजों से जमानत हासिल करने का मामला सामने आया था। इसके बाद अदालत ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिका रद्द कर उन्हें जेल भेज दिया था। इन आरोपियों में पूर्व एक्सईएन वरिन्द्र कुमार बंगड़ व हरजिन्द्रपाल सिंह मान शामिल थे। अब पुलिस ने केस में नंबरदार समेत तीन और लोगों को नामजद किया है। आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक सोहाना थाने में पूर्व एक्सईएन हरजिन्द्रपाल सिंह मान निवासी सतनामपुरा (फगवाड़ा) जिला कपूरथला, वरिन्द्र कुमार निवासी विकास विहार (शहीद भगत सिंह नगर), रछपाल सिंह निवासी कबीर नगर डाबा (लुधियाना), प्रवीन कुमार निवासी डाबा (लुधियाना), अनिल कुमार नंबरदार निवासी डाबा (लुधियाना) के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजिलेंस द्वारा 17 अगस्त, 2017 को आरोपी हरजिन्द्रपाल सिंह मान व वरिन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी इस समय जमानत पर चल रहे थे।
विज्ञापन

आरोपी रच्छपाल सिंह ने विजिलेंस वाले केस में आरोपी पूर्व एक्सईएन हरजिन्द्रपाल सिंह मान की जमानत दी थी। प्रवीन कुमार ने वरिन्द्र कुमार की जमानत दी थी। दोनों के जमानती कागजों की तस्दीक नंबर अनिल कुमार द्वारा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके जमानती कागजों पर शक हुआ तो अदालत ने लुधियाना के डीसी से जमीन का रिकार्ड मांगा। जब अदालत द्वारा रिकार्ड की जांच की गई तो पता चला कि जमानत लेते समय लगाए गए जमीन के कागज ही जाली है। दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। उसके बाद इन की जमानत के कागज तैयार करवाने में सहयोग करने वालों के खिलाफ भी धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed