फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश..

जीरकपुर : लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश..

Fri, 07 Dec 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश..
- गिरोह के चार सदस्यों को सोहाना पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

- प्रोडक्शन वारंट पर लाई जीरकपुर पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पुलिस ने शहर में लूटपाट करने वाले एक गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सोहेल खान, सुनील कुमार, दीपक कुमार व सुनील गिरी के रूप में हुई है। जबकि गिरोह के बाकी 2 सदस्य राकेश कुमार और मोहन अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने अदालत में पेश किया, जिनको 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
रामसरूप निवासी दयालपुरा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव दयालपुरा में वह शेड लगाकर कबाड़ का काम करता हैं। बीती 21 अक्तूबर की रात को उक्त आरोपी तेजधार हथियारों के साथ उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और अलमारी में रखे 52 हजार रुपये और सोने के जेवरात उठाकर ले गए। शिकायत के अनुसार, राम सरूप को तेजधार हथियारों से घायल करने के बाद वह फरार हो गए थे। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

सोहाना पुलिस ने पकड़ा आरोपियों को : एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि सोहाना पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोहाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने गांव दयालपुरा में हुई वारदात को कबूला, जिसके बाद जीरकपुर पुलिस से संपर्क साधा। बुधवार को जीरकपुर पुलिस की टीम उक्त आरोपियों को सोहाना पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर जीरकपुर ले आई और अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed