फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सीयू के छात्र ने कंडक्टर पर चाकू से किया हमला

सीयू के छात्र ने कंडक्टर पर चाकू से किया हमला

Fri, 26 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सीयू के छात्र ने कंडक्टर पर चाकू से किया हमला
समराला से शिमला जा रही थी बस, महिला के लिए सीट छोड़ने को कहा था
विज्ञापन

अन्य बस चालक भी आए समर्थन मेें, हाईवे पर लगा दिया जाम

अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। खरड़ लुधियाना हाईवे पर फरीदकोट से शिमला जा रही पीआरटीसी की बस के कंडक्टर पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडुआं के एक छात्र ने वीरवार सुबह हमला कर दिया। आरोपी ने कंडक्टर के सिर गले पर वार किया है। इससे कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चार टांके लगे हैं। इसके बाद अन्य बस चालक भी इस हमले के विरोध में आ गए और उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। इस वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। प्रदर्शनकारी बस ड्राइवर हमला करने वाले छात्र को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही थाना घडुआं के एसएचओ, ट्रैफिक पुलिस खरड़ के इंचार्ज पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस द्वारा लोगों को शांत किया।

ऐसेे शुरू हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक जिस बस में विवाद हुआ, वह लुधियाना से गांव घड़ुंआं की ओर आ रही थी। बस जब समराला शहर पहुंची तो वहां से कुछ महिलाएं बस में चढ़ीं। कंडक्टर ने रणजीत को लेडीज सवारियों के लिए सीट छोड़ने के लिए कह दिया। जिस दौरान युवक ने जवाब दिया और कहा कि वह भी टिकट लेकर ही बस में चढ़ा है और वह सीट नहीं छोड़ेगा। इसी दौरान बस कंडक्टर तथा उस युवक के बीच तीखी बहस हो गई। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाहर पहुंचते ही इस विद्यार्थी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिस कारण कंडक्टर के सिर में गहरी चोट लगी है। गुस्साए अन्य बस चालकों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

खरड़ मोरिंडा सड़क पर सुबह के समय यातायात जाम लग जाने के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आरोपी छात्र बोला- कंडक्टर ने की थी मारपीट
वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी रणजीत कुमार ने बताया कि वह होटल मैनेजमेंट का विद्यार्थी है। उसने बताया कि बस कंडक्टर ने पहले बस में उसके साथ मारपीट की थी। थाना घडुआं के एसएचओ शिवदीप सिंह बराड़ ने बताया कि बस कंडक्टर के बयानों पर संबंधित विद्यार्थी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- सड़क के बीचोबीच बसें खड़ी बसों का दृश्य, सड़क पर इकट्ठी हुई सवारियां तथा बस कंडक्टर व अन्य।
फोटो नंबर- 25 खरड़-फोटो नंबर 01 ए,बी,सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed