फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नशे में धुत युवकों ने नाबालिग लड़कियों को घर से उठाने का किया प्रयास

नशे में धुत युवकों ने नाबालिग लड़कियों को घर से उठाने का किया प्रयास

Sun, 04 Mar 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत युवकों ने नाबालिग लड़कियों को घर से उठाने का किया प्रयास
नाबालिग लड़कियों को घर से उठाने का प्रयास, मारपीट
विज्ञापन

परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर किया जख्मी
महिलाओं के गले से गहने और दस हजार की नकदी भी ले गए आरोपी
आरोपियों ने दी धमकी, उनका इलाके में कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-11 में शुक्रवार रात नशे में धुत्त कई युवक वहां रह रहे परिवार की दो नाबालिग लड़कियों को उठाकर ले जाने की नियत से पहुंचे। इसके बाद माहौल गर्मा गया। परिजनों ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की और तेजधार हथियारों से घायल कर दिया। साथ ही महिलाओं से करीब दस हजार रुपये की नकदी और चांदी-सोने के गहने लेकर फरार हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायलों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।

ऐसे किया आरोपियों ने हमला
परिजनों ने बताया कि वह फेज-11 के पास रहते हैं। मामला रात शुक्रवार रात दस बजे का है। लड़की की मां रिशा ने बताया कि पूरा परिवार होली मनाकर बैठा हुआ था। इस दौरान अचानक उनके घर 15-20 युवक पहुंच गए। सभी युवक नशे में थे। फिल्मी स्टाइल में उन्होंने उनकी नाबालिग लड़कियों को पकड़कर ले जाने की कोशिश की। इससे लड़कियां सहम गईं। इसके बाद युवकों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी जेब में पड़ी दस हजार की नकदी निकाल ली। साथ ही उनके गले से सोने-चांदी के गहने भी उतार लिए। आरोपियों ने कहा कि इस इलाके में उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन


हमले के बाद पुलिस ने भी अकेला छोड़ा
परिवार वालों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने 100 नंबर पर फोन किया। मौके पर पीसीआर भी पहुंच गई। पीसीआरकर्मी ने दलील दी कि वह खुद जाकर इलाज करवाएं। जबकि एरिया थाना पुलिस न तो मौके पर पहुंची और न ही घायलों के बयान लेने के लिए सिविल अस्पताल में कोई गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने भी इलाज से किया मना
रिशा ने बताया कि उनके घर में घुसे युवकों ने पहले उसकी मां अरशिदा (70) के सिर पर हमला किया। इसके बाद उसके पति राजेश पर चाकुओं से हमला कर दिया। वहीं, हमले में काली राम भी जख्मी हो गया। सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रात में डॉक्टरों ने पुलिस की कार्रवाई पहले करवाने का हवाला देकर इलाज से मना कर दिया। इसके बाद शनिवार सुबह उनका इलाज शुरू हो पाया। साथ ही एरिया पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed