फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पंजाब में हेरोइन सप्लाई करने वाला गिरोह काबू

पंजाब में हेरोइन सप्लाई करने वाला गिरोह काबू

Wed, 08 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में हेरोइन सप्लाई करने वाला गिरोह काबू
ट्राइसिटी समेत पंजाब में हेरोइन सप्लाई करने वाला गिरोह काबू
विज्ञापन

दो नाइजीरियन समेत तीन लोग एसटीएफ ने दबोचे
आरोपियों से काफी मात्रा में हेरोइन व ड्रग मनी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
हेरोइन तस्करी के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स ने दो नाइजीरियन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने आरोपियों को दिल्ली, जीरकपुर और चमकौर साहिब में दबिश देकर दबोचा है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से 500 ग्राम हेरोइन व नकदी भी बरामद की है। एसटीएफ के एसपी राजिंदर सिंह सोहल ने आरोपियों को काबू करने की पुष्टि की है। आरोपियों का नेटवर्क ट्राइसिटी समेत पंजाब में फैला हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने कुछ दिन पहले हरदीप को हेरोइन व ड्रग मनी के साथ एयरपोर्ट रोड से दबोचा था। इसके बाद आरोपी की पूछताछ के बाद मोहाली और रोपड़ एसटीएफ ने गुरुद्वारा गढ़ी साहिब चमकौर साहिब में दबिश दी। साथ ही चमकौर साहिब से गुरमिंदर सिंह को काबू किया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह दिल्ली से नाइजीरियन से हेरोइन लेकर आता था। इसके बाद टीमें दिल्ली र्गइं। इस दौरान चिमजा व टॉचक्यू नामक दो नाइजीरियन को गिरफ्तार किया। आरोपी दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले हैं। उनसे 260 ग्राम हेरोइन व 35000 हजार नकद बरामद हुआ। पता चला है कि आरोपी देश के विभिन्न हिस्सों मध्यप्रदेश और यूपी से हेरोइन खरीदकर ट्राइसिटी में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन


इन इलाकों में सक्रिय है गिरोह
गुरमिंदर सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह मोहाली, आनंदपुर साहिब, चमकौर साहिब और चंडीगढ़ में ग्राहकों को सप्लाई करते थे।

बॉडी बिल्डिंग के सप्लीमेंट बेचते थे
पहले पकड़ा गया हरदीप सिंह आठवीं पास है। वह बॉडी बिल्डिंग प्रोडक्ट बेचने का काम करता था। उसका दुबई आना जाना लगा रहता था। वहां से सस्ते रेटों पर सामान लाता था। जबकि कुछ समय पहले लोकल तस्करों की चपेट में आया गया था। इसके बाद उसने उक्त कारोबार शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय को ऐसे दबोचा
हरदीप की पूछताछ के बाद एसटीएफ ने विनय नामक एक व्यक्ति को दबोचा है। वह बिहार का रहने वाला है। एसटीएफ ने उसके पास से 170 ग्राम हेरोइन बरामद की। विनय को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed