{"_id":"5bf9a86bbdec22419677e0bf","slug":"161543088235-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार टायर चोरों ने मचाया आतंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार टायर चोरों ने मचाया आतंक
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में सवार होकर आए थे, चंद मिनटों में दिया वारदात को अंजाम
ईंटों पर खड़ी कर गए, टायर लेकर चोर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। घरों के बाहर खड़ी कारों के टायर चोरी करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया। गिरोह ने फेज-एक में वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फेज-1 की कोठी नंबर 570 के बाहर खड़ी कार के टायर को चोरों ने निशाना बनाया है। घर के मालिक सुरिन्द्र कौर ने बताया कि उनके घर के सामने फुटपाथ पर उनकी दो कारें खड़ी की हुई थीं। रात को ढाई बजे के करीब चोर उनकी एक स्विफ्ट कार के टायर चोरी करके ले गए। महिला ने बताया कि रात को जब चोर टायर खोल रहे थे तो अचानक ऊंची आवाज आने से उनकी आंख खुल गई। जब बाहर निकले तो देखा कि पांच व्यक्ति उनकी कार के टायर खोल चुके थे। उन्हें देख कर पांचों चोर एक गोल्डन रंग की एस्टीम कार में बैठ कर फरार हो गए। जब कार के पास पहुंच कर देखा तो कार को ईंटों के सहारे खड़ा किया हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर उनकी दूसरी कार के भी टायर चोरी करने की ताक में थे लेकिन उनके सही समय पर उठने के कारण दूसरी कार के टायर चोरी होने से बच गए। उन्होंने बताया कि टायर चोरी होने संबंधी शिकायत पुलिस को दे दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिक्रयोग कि इससे पहले फेज-छह में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके अलावा सेक्टर-66 में भी इस तरह की वारदात हो चुकी है।