{"_id":"5bf9a856bdec224153247162","slug":"161543088214-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर की मौत मामले में चार लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्पेक्टर की मौत मामले में चार लोगों पर केस दर्ज
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों में पिता पुत्र समेत चार लोग थे शामिल
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। नयागांव में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में बीएसएफ से रिटायर बुजुर्ग इंस्पेक्टर कर्मचंद की शुक्रवार को मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ धारा-323, 341, 506 व 34 आईपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में दो पिता पुत्र, भतीजा व नौकर शामिल है। जिनकी पहचान अशोक कुमार, नीतिश कुमार, चिराग व कृष्ण के रूप में हुई है। इसमें कृष्ण नौकर है। जबकि अन्य आरोपी सारे पारिवारिक मेंबर हैं। वहीं, मृतक भी आरोपियों की रिश्तेदारी में से था। आरोपियों को शनिवार अदालत पेश किया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक यह मामला शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब का है। शिवालिक विहार में अशोक कुमार नाम के व्यक्ति का खाली प्लाट है। शाम को जब वह अपने प्लाट पर गया तो उसने देखा कि वहां पर कूड़ा फेंका गया। इसके बाद वह प्लाट के साथ लगते घरों में गया। साथ ही लोगों को कहने लगा कि वह उसके प्लाट में इस तरह गंदगी न फैलाएं। इस दौरान उसके साथ प्लाट का केयर टेकर कृष्ण कुमार भी था। इस बीच अशोक ने कर्मचंद को भी कूड़ा न फेंकने के लिए कहा। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। सूत्रों से पता चला है कि इसी बीच अशोक व कर्मचंद में बहसबाजी हो गई। कर्मचंद धक्का लगने से गिर गया। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे तुरंत पीजीआई ले जा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। हालांकि मृतक के परिवार वाले शनिवार को मांग पर अड़े थे कि आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज ।
आरोपी एबीबीएस व एलएलबी के छात्र
वहीं, पता चला है कि मामले का एक आरोपी अशोक कुमार फेज-आठ स्थित एक नामी प्राइवेट स्कूल में पंजाबी का लेक्चरर है। साथ नयागांव उसका पुश्तैनी गांव है। मृृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले भी उनके बुजुर्ग से उलझता रहा है। पता चला कि चिराग जहां एलएलबी कर रहा है। जबकि नीतिश एबीबीएस का स्टूडेंट बताया जा रहा है।