{"_id":"5bf5b95fbdec22695a4bf7b6","slug":"161542830431-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तोल की नोक पर अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तोल की नोक पर अगवा करने की कोशिश
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाईपीएस चौक पर पिस्तौल दिखाकर अगवा करने की कोशिश
पीड़ित का कहना है कि पहले कार से हिट कर उसे नीचे गिराया था
भीड़ ने तुरंत पुलिस को बुलाया, साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। वाईपीएस चौक पर एक बाइक सवार युवक को पहले कार सवार तीन लोगों ने टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया इसके बाद उसे पिस्तौल दिखाकर अगवा करने की कोशिश की। जब आरोपी इसमें सफल नहीं हो पाए तो वे फरार हो गए। इसके बाद बाइक सवार युवक को अस्पताल ले गया। फेज-आठ थाने की पुलिस ने बुधवार को इस मामले में सम्मी, विक्की, सोनू व तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 341, 323, 506 तथा 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को काबू कर सारा मामला हल कर लिया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-52 चंडीगढ़ निवासी तबरेश ने बताया कि वह चंडीगढ़ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स लगाने का काम करता है। कुछ दिन पहले वह अपने मोटरसाइकिल पर घर से सेक्टर 63 मोहाली की ओर जा रहा था। वह वाईपीएस चौक के नजदीक से गुजर रहा था जब वह चौक से थोड़ा आगे गया तो एक जेन कार में सवार तीन युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और उसके बाइक को हिट कर दिया। जैसे ही वह नीचे गिरा तो कार सवार युवकों ने उसे किडनैप करने की कोशिश की। पिस्तौल दिखाकर उसे अपनी कार में बैठने को कहा। तबरेश ने बताया कि मौके पर लोगों की भीड़ भी इकट्ठी हो गई। साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया गया था। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
गौरतलब है कि यह अपनी तरह का पहला मामला है। पुलिस की टीमें विभिन्न एंगलों पर काम कर रही हैं।