फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पता पूछने के बहाने लड़की अगवा

पता पूछने के बहाने लड़की अगवा

Sun, 14 Oct 2018 02:01 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
पता पूछने के बहाने लड़की अगवा
पता पूछने के बहाने लड़की की अगवा, कार से कूदकर बचाई जान
विज्ञापन

डीसी की सरकारी रिहायश से चंद कदमों की दूरी पर हुई वारदात
हादसे के बाद से लड़की काफी डरी, अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-पांच में डीसी की सरकारी रिहायश से चंद कदमों की दूरी पर शनिवार सुबह एक 13 साल की लड़की को कार सवार पता पूछने के बहाने अगवा कर ले गया। कार सवार पहले लड़की को पूरे सेक्टर में घुमाता रहा, आखिर में वह बलौंगी-कुंभड़ा रोड पर पहुंचा। इस दौरान लड़की ने कार से कूदकर जान बचाई। लड़की ने राहगीर महिला का फोन लेकर अपने परिजनों को सूचित किया। पीसीआर पार्टी व थाना फेज-एक पुलिस के एसएचओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि हादसे के बाद लड़की काफी डर गई थी, जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऐसे हुई घटना
फेज-पांच में 10 मरले की कोठियों में एक परिवार द्वारा जागरण आयोजित किया जा रहा था। अगवा की गई लड़की चंडीगढ़ से जागरण में शामिल होने आई थी। इसी दौरान जागरण में आए लोगों को सुबह करीब चार बजे ठंड लगने लगी। उन्होंने लड़की को घर से कंबल लेने भेजा। जैसे ही लड़की सड़क पर पहुंची, तभी वहां पर एक सफेद रंग की कार आई। कार वाले चालक ने लड़की से पहले पता पूछा। इसके बाद वह लड़की को जबरदस्ती कार में डालकर ले गया। लड़की के साथ एक अन्य छोटा लड़का भी था। उसने सारी बात घरवालों व पुलिस को बताई। पता चला है कि आरोपी लड़की को पहले सेक्टर में ही घुमाता रहा। इसके बाद बलौंगी-कुंभड़ा रोड पर लेकर पहुंच गया। जहां पर किसी तरीके से लड़की ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


फूल तोड़ रही महिला ने बचाया लड़की को
पता चला है कि हादसे के तुरंत बाद बलौंगी-कुभड़ा रोड पर मंदिर के पास एक साउथ इंडियन महिला फूल तोड़ रही थी। लड़की ने तुरंत महिला से कहा कि उसे बचा लो। इसके बाद डरी लड़की को महिला ने अपने पास रखा। साथ ही लड़की ने महिला के फोन से परिवार को फोन किया। इसके बाद लड़की के परिवार वाले पहुंचे । साथ ही घटना बारे पुलिस को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगवा करने वाली कार कैमरे में कैद
घटना में सफेद रंग की एक कार प्रयोग हुई। यह कार कई जगह कैमरों में कैद हुई है। हालांकि कार का नंबर समझ में नहीं आ रहा था। पुलिस की टीमें नंबर की पड़ताल करने में जुटी थी। पुलिस की कोशिश यही है कि केस को हल किया जा सके।


सीएम और डीजीपी को मेल से किया सूचित
परिजनों ने इस मामले में सीएम व डीजीपी पुलिस को भी ईमेल की है। साथ ही मांग की है कि इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही अपराधी किस्म के लोगों पर शिकंजा कसा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed