{"_id":"5ac686814f1c1bdc618b5cd9","slug":"161522960001-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में महिला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में महिला, मौत
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत
डेराबस्सी। अंबाला-कालका रेलमार्ग पर डेराबस्सी के ईस्सापुर फाटक के समीप वीरवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान परमजीत कौर (40) पत्नी कश्मीर सिंह वासी गांव फतेहपुरजट्टां के तौर पर हुई है। वह डेराबस्सी के नेशनल डेंटल कॉलेज में आया का काम करती थी। उसके पति भी इसी कॉलेज में चपरासी हैं। रेलवे पुलिस के हवलदार राजिंदर सिंह ने बताया कि परमजीत कौर तबीयत खराब होने के कारण कॉलेज से निकली थी। ईस्सापुर रोड पर ट्रैक पार करने के दौरान परमजीत चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की टक्कर से परमजीत कई फुट दूर जाकर गिरी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार में उसके पति कश्मीर सिंह के अलावा एक बेटा व बेटी है। कश्मीर के बयान पर रेलवे पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है।