{"_id":"5a80a4544f1c1bb3208b8bdc","slug":"161518380116-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्तिया इलाज के नाम पर ठगे 25 हजार रूपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्तिया इलाज के नाम पर ठगे 25 हजार रूपये
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल बाद ढोंगी बाबा ने लौटाए 25 हजार
शर्तिया इलाज के नाम पर लिए थे रुपये, लाभ न होने पर दोगुनी रकम लौटाने का किया था वादा
तर्कशील सोसायटी के सदस्यों ने कानूनी कार्रवाई की दी थी चेतावनी
मोहाली।
शहर में एक अनूठा मामला सामने आया है। शर्तिया इलाज के नाम पर लिए गए 25000 रुपये तीन साल बाद ढोंगी बाबा ने पीड़ित को लौटा दिया है। तर्कशील सोसायटी के सदस्यों के सहयोग से यह संभव हो पाया है।
जानकारी के मुताबिक, गांव मुल्लांपुर गरीबदास निवासी एक व्यक्ति साइकिल की दुकान चलाता है। कुछ साल पहले उसके बेटे की दोनों टांगों ने काम करना बंद कर दिया था। उसका पीजीआई से इलाज चल रहा था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने उसे जिला होशियारपुर के माहिलपुर के एक बाबा के बारे में बताया। तीन साल पहले व्यक्ति ने संपर्क करने के बाद बाबा के घर गया। बाबा ने उसके लड़के की टांगे ठीक करने का शर्तिया इलाज करने और पैर ठीक न होने पर वह डबल पैसे लौटाने का झांसा दिया। उक्त व्यक्ति ढोंगी बाबा के झांसे में आ गया और 45000 में सौदा तय हुआ। बेटे के इलाज के नाम पर पिता ने बाबा को 25000 रुपये दे दिए। इसके बाद जब पीड़ित व्यक्ति के बेटे के पैरों में कोई फर्क नहीं पड़ा तो उसने बाबा से संपर्क किया। वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद पीड़ित ने तर्कशील सोसायटी के सदस्यों से संपर्क किया। जब सोसायटी के सदस्यों ने ढोंगी बाबा से फोन पर बात की और पैसे वापस करने या फिर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। इसके बाद ढोंगी बाबा ने पीड़ित के खाते में 25000 रुपये जमा करवा दिए।
किसी के पास नहीं है कोई शक्ति : तर्कशील
तर्कशील सोसायटी के सदस्य जरनैल क्रांति, लेक्चरर सुरजीत सिंह, जसवंत ने कहा के किसी बाबा के पास कोई शक्ति नहीं है जो लोगों के बिगड़े काम ठीक कर सके। उन्होंने लोगों से बाबाओं, तांत्रिकों और ज्योतिषियों के चंगुल में न फंसने की सलाह दी है।