{"_id":"5a4fe2894f1c1bd5178b529d","slug":"161515184777-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनाते समय छुपाई पहचान केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पासपोर्ट बनाते समय छुपाई पहचान केस दर्ज
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट बनाने में पहचान छुपाने वाले के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने सांझ केंद्र के मुलाजिम द्वारा दी गई शिकायत पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
पासपोर्ट बनाने के समय गलत जानकारी देने के मामले को लेकर पुलिस ने पासपोर्ट बनाने वाले और इसकी गवाही देने वाले एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सांझ केंद्र के कर्मचारी की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर की है। पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
सांझ केंद्र सिपाही दविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह सांझ केंद्र का कर्मचारी होने के नाते लोगों के पासपोर्ट की पड़ताल करते हैं। उसने कहा कि सिंघपुरा रोड के वासी सन्नी बाजवा के पासपोर्ट की पड़ताल करने के समय सामने आया कि प्रार्थी का पहले भी पासपोर्ट बना है, जो 11 दिसंबर 2027 तक मान्य है। इस दौरान बाजवा ने इससे पहले भी पासपोर्ट नंबर 260100110 बनाया हुआ है। जो 13 जून 2016 से 12 जून 2027 तक मान्य है। पहले बने हुए पासपोर्ट में सन्नी बाजवा की पत्नी का नाम दर्ज नहीं है। इस कारण उसने अपनी पत्नी का नाम दर्ज करवाने के लिए दोबारा से आवदेन किया। इस संबंध में जांच करने पर सांझ केंद्र के मुलाजिम को शंका हुई। पड़ताल के बाद सामने आया कि सन्नी बाजवा ने अपने पासपोर्ट में जन्म तिथि गलत दर्ज कराने के अलावा खुद को अशिक्षित दर्शाया है। जबकि उसने चकवाल स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। जहां पर उसका नाम जसवीर सिंह दर्ज है। उसकी जन्म तिथि कुछ और है। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि थाने में उसके खिलाफ केस भी दर्ज है। इस कारण वह अपनी पहचान छुपाने के लिए अन्य नाम पर पासपोर्ट बना रहा है, लेकिन पत्नी का नाम दर्ज करवाने संबंधी पड़ताल के सारा मामला सामने आ गया।
पुलिस के अनुसार सन्नी बाजवा को पहले ही जानता था और उसे यह जानकारी थी कि सन्नी बाजवा का पहला नाम जसवीर सिंह है। पहचान छुपाकर पासपोर्ट बनाने में हिमांशु धीमान ने सन्नी बाजवा (जसवीर सिंह) की मदद की और कानून को धोखे में रखा है।
विज्ञापन
इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पासपोर्ट बनाने वाले सन्नी बाजवा (जसवीर सिंह) और हिमांशु धीमान के खिलाफ धारा 420,465,468 और 120 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि हिमांशु धीमान पंजाब कांग्रेस के किसान और मजदूर सेल जिला मोहाली का उप-प्रधान है।