फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   रेप की कोशिश, पति व सांस ने दिया साथ

रेप की कोशिश, पति व सांस ने दिया साथ

Sat, 06 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
रेप की कोशिश, पति व सांस ने दिया साथ
ससुर ने की रेप की कोशिश, पति-सास ने दिया साथ
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर पति, सास और ससुर पर केस दर्ज
कई सालों से दहेज के लिए कर रहे थे तंग, महिला का बच्चा भी है
सभी आरोपी हैं फरार, पुलिस का दावा जल्द पकड़े जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
एक महिला से घरेलू हिंसा और रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। थाना फेज-एक की पुलिस ने फ्रीलांस प्रोड्यूसर महिला की शिकायत पर उसकी सास, पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला का कहना है कि ससुर ने रेप की कोशिश की। आरोपियों पर पुलिस ने 376, 511 व 323 के तहत केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। आरोपी फेज-दो के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 2010 में फेज-दो निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक था, लेकिन दो साल बाद ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग करने लगे। महिला ने बताया कि उसके ससुर बिजनेसमैन है। साथ ही वह उस पर गंदी नजर रखने लगे। इस बार में उसने अपने पति को बताया। इतना ही नहीं उसने अपनी सास को भी इस बारे में बताया, लेकिन उसे मुंह बंद रखने की नसीहत दी गई। उसने दोबारा जब पति से इस बारे में शिकायत की तो उसने मारपीट की। इतना ही नहीं मामला गरमाने पर उसके पति और सास ने उसे चार साल के बेटे के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। फिर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बीते 27 दिसंबर को ससुर ने दोबारा उससे रेप करने की कोशिश की। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर लखबीर सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से केस दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला का पति प्राइवेट कोचिंग संस्थान चलाता है। जबकि सास का ब्यूटी पार्लर है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed