{"_id":"5a1dc1364f1c1bce408b9cd1","slug":"161511899446-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के खिलाफ एसडीएम और पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन के खिलाफ एसडीएम और पुलिस को दी शिकायत
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन के खिलाफ एसडीएम और पुलिस को दी शिकायत
बाकरपुर के ग्रामीणों का आरोप- कांग्रेसी नेता के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रहे पुलिस व अधिकारी
पुलिस की तरफ से शिकायत न मिलने के दावे को गांव वासियों ने झुठलाने के लिए पत्रकारों के सामने दी शिकायत
कार्रवाई न होने पर खनन माफिया की गाड़ियों की तोड़ फोड़ करने की गांव वालों ने दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
गांव बाकरपुर में राजनीतिक दखलंदाजी में खुलेआम हो रही अवैध माइनिंग का मामला तूल पकड़ने लगा है। गांव वासियों ने आरोप लगाया है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस, प्रशासनिक और खनन विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे। गांव वालों का आरोप है कि पुलिस हर बार शिकायत न मिलने का दावा कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती है, जबकि उनकी ओर से कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है। पुलिस के इस दावे को झुठलाने के लिए मंगलवार को गांव वासियों ने पत्रकारों के सामने पुलिस और एसडीएम को शिकायत दी।
शिकायतकर्ता गुरचरन सिंह मेंबर पंचायत, नसीब सिंह पंच, रघबीर सिंह जत्थेदार, रणजीत सिंह, दीदार सिंह पूर्व पंच, जुझार सिंह, हरबंस सिंह, भाग सिंह, करम सिंह पूर्व सरपंच, रजिंदर सिंह, हरबंस सिंह, हाकम सिंह, नरिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह समेत अन्य ने आरोप लगाया कि बीते कई दिनों से उनके गांव में अवैध माइनिंग की जा रही है। माइनिंग माफिया को मोहाली के एक बड़े कांग्रेसी नेता का संरक्षण प्राप्त है। इस कारण बार बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस, प्रशासन और माइनिंग विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कार्रवाई न करने पर सोमवार को उन्होंने गांव की शामलात जमीन में माइनिंग कर रहे दो पोकलेन मशीनें और एक जीप समेत तीन लोगों को रंगे हाथ दबोच कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके पहले भी वह गांव की जमीन में अवैध माइनिंग कर रही एक पोकलेन मशीन को पुलिस को सौंप चुके हैं। लेकिन हर बार शिकायत न मिलने का बहाना बनाकर पुलिस बिना कार्रवाई के छोड़ देती है। इससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। माफिया पहले रात में यह गोरखधंधा करता था, अब दिन में ही पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद से पंचायती जमीन से रेत और मिट्टी निकाल रहे हैं। मौके पर हथियारों के साथ लैस संदिग्ध लोग बैठे रहते हैं, जो गांव वासियों को नजदीक जाने पर धमकाते हैं।
पुलिस के दावे को झुठलाने के लिए मंगलवार को उन्होंने मीडिया के सामने लिखित शिकायत पुलिस और एसडीएम को देकर कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में बुधवार को वह मोहाली डीसी और एसएसपी से मुलाकात करेंगे। यदि जल्द अवैध खनन न रुका तो वह कानून को अपने हाथ में लेने के लिए मजबूर होंगे और माइनिंग करने वाली गाड़ियों में तोड़फोड़ करेंगे। इसकी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह बैंस ने कहा शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को गांव वासियों ने दो खड़ी पोकलेन मशीनें दिखाई थी, ये मशीनें किसकी हैं, इसकी जांच की जा रही है।
कैप्शन -गांव बाकरपुर के निवासी पुलिस और एसडीएम को दी शिकायत पत्रकारों को दिखाते हुए।