फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   रिटायर्ड एडीसी से 54 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार

रिटायर्ड एडीसी से 54 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2019 02:05 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड एडीसी से 54 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार
मोहाली। थाना मटौर की पुलिस ने रिटायर्ड एडीसी से जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर हुई 54 लाख की धोखाधड़ी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जगतार सिंह व उत्तम सिंह निवासी पटियाला के रूप में हुई। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

रिटायर्ड एडीसी प्रीतम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह श्री आनंदपुर साहिब में जमीन खरीदना चाहते थे। आरोपियों ने उन्हें जमीन दिखाते हुए कहा कि अगर वह जमीन खरीदने के लिए बयाना कर लेते हैं तो वह बयाने से इस जमीन को आगे महंगे रेट पर बेच देंगे। इससे उन्हें बढ़िया मुनाफा हो सकता है। वह उनकी बातों में आ गए। उन्होंने आरोपियों को बयाना राशि के रूप में पहले पांच लाख रुपये दिए। इसके बाद दो किश्तों में सारी राशि दे दी। बाद में आरोपियों ने न तो उनके नाम रजिस्ट्री करवाई और न ही उनके पैसे वापस किए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed