फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बस की टक्कर से क्रेन चालक की मौत

बस की टक्कर से क्रेन चालक की मौत

Sat, 22 Jun 2019 02:05 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से क्रेन चालक की मौत
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित गांव भांखरपुर रेलवे ओवरब्रिज पर हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से क्रेन चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय मुर्शिद अली निवासी गांव दप्पर के रूप में हुई। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को एक ओर कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह हाइडरा क्रेन की मदद से तीन व्यक्ति हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें ठीक कर रहे थे। सुबह करीब तीन बजे अंबाला की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज बस ने क्रेन को टक्कर मार दी। हादसे में क्रेन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस चालक-परिचालक बाल-बाल बच गए। गंभीर हालत में क्रेन चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बस के भी परखच्चे उड़ गए। वहीं चालक और परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हरियाणा रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed