{"_id":"5d0d3e658ebc3e7f172f9b8b","slug":"156114901419-mohali-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के होटल में नाबालिग से रेप, फिर बनाया वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ के होटल में नाबालिग से रेप, फिर बनाया वीडियो
मोहाली। शहर की एक नाबालिग लड़की से चंडीगढ़ के होटल में पहले रेप किया फिर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना के बाद भी आरोपी पीड़िता को तंग करता रहा। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो इसके घातक नतीजे भुगतने पड़ेंगे। थाना फेज-11 की पुलिस ने शिकायत पर रमन निवासी फेज-11 के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही है। आरोपी उसे काफी समय से तंग कर रहा था। इसी बीच आरोपी ने उसकी बेटी का मोबाइल नंबर कहीं से हासिल कर लिया।। इसके बाद उसे फोन कर परेशान करने लगा। 31 मई को आरोपी उसकी बेटी से मिला और उसे जबरदस्ती बुड़ैल के एक होटल में ले गया। जहां पर आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया और उसका वीडियो बना लिया। रेप के बाद भी आरोपी ने उसे परेशान करना नहीं छोड़ा। वह बेटी को दोबारा मिलने के लिए बुला रहा था लेकिन बेटी ने मिलने से मना कर दिया और अपने घरवालों को सारी बात बता दी। इसके बाद परिवार पुलिस की शरण में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।