फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एटीएम कार्ड बदल बुजुर्ग को लगाई 1.13 लाख की चपत

एटीएम कार्ड बदल बुजुर्ग को लगाई 1.13 लाख की चपत

Fri, 21 Jun 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल बुजुर्ग को लगाई 1.13 लाख की चपत
लालड़ू। एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग को 1 लाख 13 हजार रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लालड़ू स्थित गांव सितारपुर निवासी 63 वर्षीय सलिंदर सिंह ने कहा कि वह नगर निगम, मोहाली से रिटायर्ड है। उसका खाता मोहाली के पंजाब नेशनल बैंक में है। वह 25 मई को सवा चार बजे एटीएम से पैसे निकलवाने लालडू मंडी के एसबीआई एटीएम काउंटर में गए। वहां केबिन में दो मशीनें लगी हैं। उसी दौरान दो-तीन युवक भी उसके पीछे पीछे केबिन में आ गए। पैसे निकालने में कुछ देर लग रही थी, इसलिए वे उसकी मदद करने के बहाने उसके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करने लगे। 10 हजार निकालने के बाद उन्होंने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। दो दिन में 90 हजार कैश और कार्ड स्वाइप कर 23 हजार 75 रुपये अंबाला, चंडीगढ़ व बद्दी में निकाल लिए। 26 मई की रात को उन्हें फ्रॉड का पता चला, उसके बाद तुरंत कार्ड बंद कराया। सलिंदर के अनुसार पुलिस की मदद से अंबाला कैंट, चंडीगढ़ व बद्दी से फुटेज समेत डिटेल निकलवाई गई है। पीड़ित ने कहा कि यदि पुलिस मामले की बारीकी से जांच करे तो आरोपी पकड़े जा सकते हैं और उसे इंसाफ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed