{"_id":"5d0bedef8ebc3e53745edc59","slug":"156106288016-mohali-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
बनूड़/लांडरां। बनूड़ से लालड़ू को जाते मार्ग पर स्थित गांव मनौली सूरत के नजदीक अकाल अकादमी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बनूड़ से लालड़ू की तरफ जा रहे थे। हादसा बुधवार शाम करीब सात बजे हुआ।
पंकज पुत्र मलकीत सिंह वासी गांव पतरेड़ी जिला अंबाला और रमनदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह वासी घमोली जिला अंबाला क्षेत्र में किसी फैक्टरी में मजदूरी करते थे। दोनों युवकों की आयु 18 से 20 वर्ष के बीच थी। दोनों बुधवार शाम को अपने काम से घर लौट रहे थे। जब वह मनौली सूरत से पहले अकाल अकादमी के नजदीक पहुंचे तो लालड़ू की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रक चालक बिना रोके ट्रक का भगाकर फरार हो गया। एकत्रित हुए लोगों ने घायल हुए दोनों युवकों को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 मेडिकल अस्पताल में पहुंचाया, जहां देर रात को दोनों की मौत हो गई।
थाना बनूड़ के एएसआई और मामले की जांच कर रहे अधिकारी राम कृष्ण ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।