फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   फर्जी सर्टिफिकेट से पंजाब व हरियाणा में हासिल की नौकरियां

फर्जी सर्टिफिकेट से पंजाब व हरियाणा में हासिल की नौकरियां

Fri, 21 Jun 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
फर्जी सर्टिफिकेट से पंजाब व हरियाणा में हासिल की नौकरियां
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) के जाली सर्टिफिकेट तैयार कर पंजाब व हरियाणा के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां हासिल करने का मामला सामने आया है। लोगों की यह पोल संस्थानों की तरफ से भेजे गए सर्टिफिकेट की पीएसईबी में वेरिफिकेशन से खुली है। बोर्ड ने तीन लोगों को अपने रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर दिया है। साथ ही संबंधित विभागों को इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। बोर्ड ने साफ किया है कि किसी भी कीमत पर ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

डीईओ फाजिल्का पंजाब से एक व्यक्ति के 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आए थे। इसमें 10वीं का सर्टिफिकेट 2000 और 12वीं का 2002 में बना हुआ था। यह दोनों फिरोजपुर जिले से संबंधित थे। रिकॉर्ड में सामने आया कि उक्त वर्षों में फिरोजपुर जिले के किसी भी विद्यार्थी को यह रोल नंबर जारी नहीं किए गए थे। इसके बाद विभाग ने उक्त व्यक्ति के रिकॉर्ड को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इसी तरह वेरिफिकेशन के लिए एक सर्टिफिकेट गोहाना हरियाणा के एक कॉलेज के नाम से आया था, जोकि 1999 का था। यह जिला मुक्तसर के विद्यार्थी को जारी किया गया था। जांच में यह भी फर्जी पाया गया। वहीं, नगरपालिका चीका हरियाणा से एक व्यक्ति का दसवीं मार्च 2006 का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया। यह सर्टिफिकेट चंडीगढ़ व अदर स्टेट कैटेगिरी से था, लेकिन बोर्ड की जांच में यह भी जाली पाया गया, क्योंकि जो रोल नंबर इस पर दिखाया गया था, ऐसा रोल नंबर बोर्ड की तरफ से किसी को जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन


हर महीने बोर्ड में आते हैं दो हजार से अधिक सर्टिफिकेट
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में हर माह दो हजार से अधिक सर्टिफिकेट विभिन्न सरकारी विभागों की तरफ से वेरिफिकेशन के लिए भेजे जाते हैं। इनमें से कई सर्टिफिकेट जाली पाए जाते हैं। इन सर्टिफिकेट वालों को बोर्ड अपने रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर देता है। साथ ही संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेज देता है। आरोपियों पर केस आदि करवाने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से लेकर सेना तक हासिल की नौकरियां
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर नौकरियां हासिल करने वाले लोगों की कमी नहीं है। कई लोगों ने तो सेना, रेलवे, पुलिस, बैंक, यूनिवर्सिटी समेत कई सरकारी विभागों में नौकरियां हासिल की थीं। ऐसे कई केस पकड़े जा चुके हैं। इतना ही नहीं कई लोगों पर तो केस दर्ज हो चुके हैं।


कई गिरोह का भी पुलिस कर चुकी है खुलासा
पंजाब पुलिस पूरे राज्य में कई जाली सर्टिफिकेट व डिग्रियां बेचने वाले गिरोह को पर्दाफाश कर चुकी है। कुछ समय पहले फेज-1 और 7 से ऐसे गिरोह ही को काबू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed