फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जन शताब्दी की चपेट में आने से बच्ची की मौत

जन शताब्दी की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Thu, 20 Jun 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
जन शताब्दी की चपेट में आने से बच्ची की मौत
जीरकपुर। बुधवार को हरमिलाप नगर फेस वन रेलवे फाटक के पास जनशताब्दी की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। शाम करीब 6.30 बजे जनशताब्दी चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ जा रही थी। उसी समय मनीषा (11) हरमिलाप नगर फेस दो से ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रही थी। ट्रैक के रास्ते निकलते समय मनीषा ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची के पिता रामकिशन उर्फ सोनू ने बताया कि उनकी बेटी छठी कक्षा में बलटाना के गवर्नमेंट स्कूल में पढ़ती थी।
विज्ञापन


एरिया के चक्कर में डेढ़ घंटे तक शव ट्रैक पर पड़ा रहा
एरिया के चक्कर में मृत बच्ची का शव करीब डेढ़ घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। पहले लालड़ू की जीआरपी मौके पर पहुंची, लेकिन चंडीगढ़ का एरिया पड़ने के चलते पुलिस लौट गई। इसके बाद मामले की सूचना चंडीगढ़ की जीआरपी दी गई, जिसके तुरंत बाद मौके पर पुलिस पहुंची। बच्ची का शव पंचकूला सेक्टर छह के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


छोटे रास्ता बंद होना चाहिए
सोनू के मकान मालिक विजय कुमार ने बताया कि नजदीक के चक्कर में बलटाना के हरमिलापनगर से अक्सर बच्चे हरमिलापनगर फेस वन में रेलवे लाइन क्रॉस करके आते हैं। जो कि काफी खतरनाक है। इस रास्ते को जीरकपुर नगर काउंसिल को बंद करवा देना चाहिए क्योंकि आज एक बच्ची ट्रेन के चपेट में आई है, कल दूसरे बच्चे भी रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed