फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पटियाला में हुआ पोस्टमार्टम, डीएनए के लिए सैंपल लिए

पटियाला में हुआ पोस्टमार्टम, डीएनए के लिए सैंपल लिए

Thu, 20 Jun 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
पटियाला में हुआ पोस्टमार्टम, डीएनए के लिए सैंपल लिए
मोहाली। सेक्टर-82 में हत्या कर जलाए गए व्यक्ति के शव का बुधवार को पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। इस दौरान मृतक के शव पर दावा करने वाली यूपी की फैमिली के मेंबरों के डीएनए सैंपल लिए गए हैं। यह जानकारी बुधवार को सोहाना थाने के एएसआई व मामले के जांच अधिकारी वर्मा सिंह ने दी। वहीं, सूत्रों से पता चला है कि मृतक के सिर पर एक जख्म था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को जलाया गया था। शव को उसके परिजनों का दावा करने वालों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

14 जून को एक व्यक्ति का शव सेक्टर-82 में मिला था। शव लगभग पूरी तरह से जला हुआ था। ऐसे में उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल मोहाली की मार्चरी में रखवा दिया है। इसी बीच यूपी की एक फैमिली सामने आई थी। जिसने दावा किया था कि मृतक का नाम रमेश है। वह उसके परिवार वाले हैं। उन्होंने दांत व अन्य चीजों से उसकी पहचान की थी लेकिन पुलिस की तरफ से फैमिली को शव नहीं दिया गया था। साथ ही तय किया था कि परिवार के मेंबरों का डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। अगर व्यक्ति से उनका मेल हो गया तो शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में पहले ही आईपीसी धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद पटियाला में पोस्टमार्टम हुई।
विज्ञापन


पहले भी डीएनए से हुई है शवों की पहचान
पहले भी मोहाली में कई ऐसे मामले हुए हैं जिनमें डीएनए टेस्ट से केस हल हुए थे। इसी तरह का एक मामला मेहरम हत्याकांड था जिसमें बच्चे की हत्या कर शव दफनाया गया था। जब शव मिला तो वह पूरी तरह गल गया था। हालांकि घरवालों ने कपड़ों से बच्चे की पहचान की थी। फिर भी पुलिस ने डीएनए के लिए सैंपल लिए थे जिससे मृतक की पहचान हुई थी। इसी तरह एक बच्ची पर दो महिलाओं ने अपना दावा जताया था। इसके बाद डीएनए टेस्ट से परिजनों की पहचान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed