फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   महिला डॉक्टर से स्नैचिंग करने वाला अपनी गलती से आया पकड़ में

महिला डॉक्टर से स्नैचिंग करने वाला अपनी गलती से आया पकड़ में

Thu, 20 Jun 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
महिला डॉक्टर से स्नैचिंग करने वाला अपनी गलती से आया पकड़ में
नयागांव। शहर में सोमवार को महिला डॉक्टर से स्नैचिंग का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को शक के आधार काबू किया। इसके बाद पुलिस पूछताछ में युवक ने स्नैचिंग की वारदात को कबूल कर लिया है। इसके बाद आरोपी को नयागांव पुलिस खरड़ अस्पताल में मेडिकल के लिए लेकर गई है।
विज्ञापन

महिला डॉक्टर नेहा ठाकुर ने बताया कि विकास नगर में उसका अपना यूनिक डेंटल नाम से क्लीनिक है। वह रात को 9-10 बजे क्लिनिक बंद करके घर जा रहीं थी। उस समय एक युवक रास्ते में महिला डॉक्टर से पर्स छीनकर फरार हो गया था। पर्स के अंदर पांच हजार रुपये कैश समेत एक घड़ी व कुछ जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन

अगले दिन आरोपी महिला डॉक्टर के पास से गुजरते हुए कमेंट पास कर गया था कि ‘बैलेंस कम था’। इस पर महिला डॉक्टर को उस युवक पर शक हुआ। इसके बाद महिला डॉक्टर ने पुलिस में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी जिस समय क्लीनिक के पास में किसी ठेले के पास कुछ खाने आया तो लोगों की सहायता से मिलकर आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचित किया। आरोपी की पहचान विकास नगर के हसीब के तौर पर हुई है। युवक के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई जिस पर चंडीगढ़ का टेंपरेरी नंबर लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed