{"_id":"5d094bb78ebc3e2ad96e1819","slug":"156089028116-mohali-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड करने वाली लड़की ने सात महीने पहले की थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुसाइड करने वाली लड़की ने सात महीने पहले की थी शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। सेक्टर-88 स्थित पूरब अपार्टमेंट में सोमवार देर रात 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाली हरसिमरन कौर बराड़ पेशे से जिम ट्रेनर थीं। वह और उसका पति गुरवंत बराड़ दोनों शहर के एक नामी जिम में जॉब करते थे। दोनों ही बॉडी बिल्डर भी थे। सात महीने पहले ही शादी की थी। वहीं, सोहाना थाने की पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है। एसएचओ इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने कहा कि हरसिमरन अमृतसर की रहने वाली थीं। जिक्रयोग है कि पूरब अपार्टमेंट में तीसरी मौत है। इससे पहले एक नेपाली युवक ने सुसाइड किया था। इसके बाद ऊना के एक लड़के ने सुसाइड किया था। जिसके बाद यह तीसरी मौत है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात सेक्टर-88 स्थित पूरब अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से युवती कूद गई थी। युवती ने घर के बैक साइड में छलांग लगाई थी। जहां पर युवती गिरी थी, उस साइड गैस का स्टोर व बच्चों का स्पोर्ट्स सेंटर है।
लोगों ने सुनी थीं चीखने की आवाजें
लोगों का कहना है कि जब युवती कूदी उससे पहले उन्होंने घर से जोरों से चीखने की आवाजें सुनी थी। हालांकि घर में क्या हुआ किसी को कुछ पता नहीं है।
गुस्से वाली थी बेटी, दामाद से भी खूब बनती थी
पुलिस वालों की मानें तो लड़की के परिजनों के मुताबिक मृतका और उसके पति में काफी प्यार था। घरवालों के मुताबिक उनकी बेटी थोड़ी गुस्से वाली थी। फिर भी दोनों में खूब बनती थी।
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को किया था फोन
जब युवती 11वीं मंजिल से कूदी थी उसके बाद सारे लोग इकट्ठा हो गए थे। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया था। जब तक पुलिस पार्टी पहुंची तब तक लड़की को वहां के लोग अस्पताल ले गए थे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।