फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर चार वाहनों से टकराई, एक की मौत

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर चार वाहनों से टकराई, एक की मौत

Sat, 08 Jun 2019 01:56 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर चार वाहनों से टकराई, एक की मौत
खरड़। खरड़-कुराली हाईवे पर शुक्रवार सुबह रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के पास एक पुल पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान दुर्गेश के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला सूरती और राजेश व इमान को सरकारी अस्पताल खरड़ में प्राथमिक चिकित्सा देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज एएसआई हर्षपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे रोपड़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार बेकाबू हो गई। कार रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के पास बने पुल के डिवाइडर से टकराई और खरड़ की ओर से जा रही गाड़ी जीतो-एक्स-7 को भी टक्कर मार दी। साथ ही दो अन्य कारों से टकराने के बाद एक स्टाफ बस से जा टकराई।
विज्ञापन

मृतक दुर्गश की रिश्तेदार कोमल ने बताया कि दुर्गेश सब्जी बेचने का काम करता था और आज भी गाड़ी जीतो एक्स-7 में खरड़ सब्जी मंडी से सब्जी लेकर आ रहा था। पुलिस ने कोमल के बयानों पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह ने बताया दुर्गेश के शव को सरकारी अस्पताल खरड़ में रखवा दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed