{"_id":"5cfac880bdec2207571f6ec7","slug":"15599391932-mohali-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलौंगी मर्डर केस सुलझा, पांचों आरोपी अरेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलौंगी मर्डर केस सुलझा, पांचों आरोपी अरेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। बलौंगी में कुछ दिन पहले हुए सन्नी पासवान नाम के युवक के मर्डर के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह दावा शुक्रवार को डीएसपी दीप कमल ने अपने दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने माना है कि सन्नी की हत्या का मुख्य कारण पारिवारिक रंजिश थी। आरोपियों की पहचान मृतक के दोस्त दलीप कुमार, अमित तिवारी, चंदन, दीपक पासवान उर्फ मास के रूप में हुई, जबकि एक आरोपी नाबालिग है। डीएसपी ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी लड़ाई झगड़े समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस अवसर पर थाना बलौंगी के एसएचओ योगेश कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक मृतक के पिता मुदकरन ने बताया कि उनका बेटा सन्नी 28 मई की रात करीब 8 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। सुबह उन्हें पता चला कि उनके बेटे का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही वह मौके पर गए। पता चला है कि सन्नी रोजाना दोस्तों के साथ जाता था और वह ड्रिंक करने का भी शौकीन था।
फोन पर मिली थी पुलिस को सूचना
पुलिस के मुताबिक 29 मई की सुबह किसी ने फोन पर सूचित किया था कि वहां पर किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। करीब सवा 8 बजे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद मृतक के परिजन पहुंच गए थे।