फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ट्राले से पकड़ी एक हजार पेटी अवैध शराब, दो आरोपी अरेस्ट

ट्राले से पकड़ी एक हजार पेटी अवैध शराब, दो आरोपी अरेस्ट

Sat, 08 Jun 2019 01:56 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
ट्राले से पकड़ी एक हजार पेटी अवैध शराब, दो आरोपी अरेस्ट
खरड़। मजात पुलिस और एक्साइज विभाग ने वीरवार रात को संयुक्त नाकाबंदी के दौरान ट्राले में ले जाई जा रही एक हजार पेटी अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी मजात के इंचार्ज एसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा चौकी के मेन गेट पर नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस के साथ एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान पुलिस ने 10 टायर वाले ट्राले को चेक किया तो उसमें अलग-अलग मार्का की एक हजार पेटी अवैध शराब बरामद हुई। उसमें सवार शिव प्रशाद यादव और सुनील कुमार यादव प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर खरड़ में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनो आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed