फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बिजनेस के घाटे से परेशान था अमनदीप तो किया सुसाइड

बिजनेस के घाटे से परेशान था अमनदीप तो किया सुसाइड

Sat, 08 Jun 2019 01:56 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
बिजनेस के घाटे से परेशान था अमनदीप तो किया सुसाइड
मोहाली। सेक्टर-112 में वीरवार को अपनी मर्सिडीज कार में बैठकर खुद को गोली मारने वाला अमनदीप सिंह बिजनेस में लगातार हो रहे घाटे के कारण काफी समय से परेशानी में था। मार्बल के अलावा उसके अन्य बिजनेस सही तरीके से नहीं चल पा रहे थे, जिसके चलते वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था। उसका चंडीगढ़ से इलाज भी चल रहा था। यह बात पुलिस को परिजनों ने पूछताछ में बताई है। सोहाना थाने के एसएचओ मनफूल सिंह ने इसकी पुष्टि की। हालांकि किस बिजनेस में उसको कितना नुकसान हुआ था, इस बारे में कुछ भी बताने से उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन

अमनदीप सिंह (38) एक नामी कारोबारी था। उसका लांडरां में एक मार्बल स्टोर के अलावा होटल व कंस्ट्रक्शन का काम भी था। प्रॉपर्टी बाजार ठंडा होने के चलते उसे काफी नुकसान हुआ था, जिसके बाद वह काफी समय से परेशान था। इसी के चलते वीरवार अलसुबह सेक्टर-112 में अपनी मर्सिडीज कार में बैठकर अमनदीप ने खुद को गोली मार ली थी। मृतक का एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed