{"_id":"5ceee82cbdec22076e31b731","slug":"15591609248-mohali-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहाली में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। गांव बलौंगी स्थित आंबेडकर कॉलोनी में मंगलवार रात कुछ लोगों ने मिलकर ने एक युवक की हत्या कर दी। शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था जबकि उसके शरीर पर तेज धार हथियार का जख्म था। वहीं, एक जख्म पर पट्टी बांधी हुई थी। मृतक की पहचान सोनी पासवान (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सबूतों और परिवार वालों की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी दीपक, चंदन, तिवाड़ी, विवेक व लड्डू हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही सारे आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
मृतक के पिता मुदकरन ने बताया कि उनका बेटा सोनी मंगलवार रात आठ बजे के करीब घर से निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें पता चला कि उनके बेटे का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही वह मौके पर गए। पता चला है कि सोनी अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करता था। साथ ही रोजाना अपने दोस्तों के साथ जाता था। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को राउंडअप कर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही केस हल कर लिया जाएगा।
फोन पर मिली थी पुलिस को सूचना
पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह किसी ने फोन पर सूचित किया कि वहां पर किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई। सवा आठ बजे के करीब पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया थ। इसके बाद मृतक के परिजन पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवाया।
विज्ञापन
हत्या की वजह साफ नहीं
पुलिस का कहना है कि जिस हथियार से आरोपियों ने युवक का मारा है वह मौके से रिकवर नहीं हुआ है। इसके अलावा आरोपियों ने किस वजह के चलते यह कदम उठाया है यह भी साफ नही है। हालांकि जिन लोगों पर पर्चा दर्ज हुआ है वे घर से गायब हैं। पुलिस द्वारा उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।