फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली में अवैध माइनिंग के खिलाफ एनजीटी में जाने वाले शिकायकर्ता पर जानलेवा हमला

मोहाली में अवैध माइनिंग के खिलाफ एनजीटी में जाने वाले शिकायकर्ता पर जानलेवा हमला

Thu, 30 May 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में अवैध माइनिंग के खिलाफ एनजीटी में जाने वाले शिकायकर्ता पर जानलेवा हमला
मोहाली। ब्लॉक माजरी में होने वाली अवैध माइनिंग के खिलाफ आवाज उठाने वाले भाग सिंह पर बुधवार को माइनिंग माफिया ने उस समय हमला कर दिया जब उनकी शिकायत पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और प्रशासन के अधिकारियों ने अवैध माइनिंग वाले एरिया का दौरा किया। आरोपियों ने उन पर रॉड व तेजधार हथियारों से हमला किया है। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल कुराली में भर्ती करवाया गया है। उसके हाथ पर आठ टांके लगे हैं, जबकि सिर पर जख्म आए हैं। इस संबंधी थाना माजरी की पुलिस को सूचित कर दिया है। माजरी थाने के एसएचओ हरनेक सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक माजरी के गांव अभिपुर के रहने वाले भाग सिंह (65) और अन्य ने करीब तीन महीने पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि इलाके में सरेआम अवैध माइनिंग होती है। माइनिंग से इलाके में बड़े-खड़े खड्ढे हो गए हैं। किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे ज्यादा बुरा हाल अभिपुर, कुब्बाहेड़ी व अन्य गांवों का है।
विज्ञापन

उनकी शिकायत पर बुधवार को एनजीटी की टीम, एसडीएम खरड़, तहसीलदार व माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने गांव वालों को साथ लेकर माइनिंग स्थलों का दौरा किया। इस दौरान टीम ने पहले अभिपुर का दौरा किया। इसके बाद टीम कुब्बाहेड़ी के लिए रवाना हो गई। इस दौरान गांव अभिपुर में एक शिकायतकर्ता भाग सिंह अकेले रह गए। इस दौरान वहां पर सात आठ युवक पहुंचे। उन्होंने उस पर रॉड व अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं इलाके के विधायक
विधायक कंवर संधू न कहा कि यह मामला गंभीर है। उन्होंने कहा कि वे भी इस मामले को काफी लंबे समय से उठा रहे हैं लेकिन प्रशासन द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। जिस तरह से भाग सिंह पर हमला हुआ है उससे पता चलता है कि इलाके में खनन माफिया कितना ताकतवर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed