फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   शादी करवा विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी

शादी करवा विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी

Mon, 27 May 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
शादी करवा विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी
मोहाली। शादी करवाकर विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि राजिंदर सिंह निवासी जालंधर की शिकायत पर फेज-11 में नवजोत कौर उर्फ जैसमीन कौर, शीतल सिंह, हरपाल सिंह और बलबीर कालिया के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में शामिल महिला का पता फेज-1 का है, जबकि अन्य आरोपी पंजाब के अन्य जिलों से हैं।
विज्ञापन

जालंधर के रहने वाले राजिंदर सिंह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहते थे। राजिंदर के मुताबिक एक अखबार के मैट्रीमोनियल में विज्ञापन देखा, जिसमें एक महिला के आइलेट्स में अच्छे अंक थे। उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उन्हें मोहाली बुलाया गया, जहां उक्त लोग उनसे मिले। राजिंदर ने पुलिस को बताया कि वह और उनका एक रिश्तेदार अपने-अपने बेटों को विदेश भेजना चाहते थे। आरोपियों ने उन्हें कहा कि उनके पास दोनों के लिए मैच हैं। एक लड़की को यह कहकर मिलवाया गया कि उसके आइलेट्स में 7 बैंड हैं। आरोपियों ने कहा कि वह शादी के बाद उनके बेटे को आस्ट्रेलिया भेजेंगे। इसके बाद उस लड़की से बेटे की शादी करवाने का फैसला राजिंदर ने लिया। शादी तय होने के बाद प्री-वेडिंग शूट के लिए 50000 रुपये की मांग की गई, जो आरोपियों को दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने अप्रैल में मैचमेकर के रूप में काम कर रहे बलबीर कालिया के बैंक खाते में 9 लाख 66 हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। राजिंदर सिंह ने यह रकम भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। राजिंदर ने एक कार का नंबर नोट कर लिया था, जिसमें आरोपी उनसे मिलने आए थे। पता करने पर वो कार अबोहर की एक महिला के नाम रजिस्टर्ड पाई गई। यह महिला भी आरोपियों के साथ आई थी। राजिंदर जब उस महिला से मिले तो उसने बताया कि धोखाधड़ी से उसका कोई लेनादेना नहीं है, वह तो इन लोगों के पास काम कर रही थी। महिला ने ही जानकारी दी कि इस गिरोह में करीब 50 लोग शामिल हैं, जिनमें महिलाएं भी हैं। इस गिरोह के किंगपिन शीतल सिंह व उसकी पत्नी नवजोत कौर हैं। पुलिस मामले की तफ्दीश कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में जिला पुलिस ने जीरकपुर में एक ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जो लोगों को स्पोज वीजा के नाम पर ठग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed