{"_id":"5ceaebf9bdec22075c117a9d","slug":"15588997541-mohali-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के दोपहिया वाहनों सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर लगाए नाकों के दौरान तीन लोगों को चोरी के दोपहिया वाहनों सहित गिरफ्तार किया है। थाना सिटी की एसएचओ संदीप कौर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई उमा देवी ने मोरिंडा रोड टी-प्वाइंट पर लगाए नाके के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल सवार को रोककर चेकिंग तो मोटरसाइकिल चोरी की निकली। इस पर सवार दविंद्र सिंह तारापुर के एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के उपरांत लौट रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, एएसआई अमरीक सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने रूपनगर मार्ग पर लगाए नाके के दौरान बनमाजरा की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल नंबर पीबी 65 एडी 5241 पर सवार महेश कुमार को रोक कर पूछताछ की तथा यह मोटरसाइकिल भी चोरी की निकली। एसएचओ संदीप कौर ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि महेश ने यह मोटरसाइकिल रूपनगर मार्ग से लख दाता लाला वाला पीर के पास से चोरी की थी। एक अन्य मामले में पुलिस पार्टी ने कुराली के मेन बाजार से एक दुकानदार की एक्टिवा नंबर पीबी 65 ए 0244 चोरी करने के मामले में अमनदीप सिंह काला को काबू किया है। इसके खिलाफ पुलिस ने सन्नी गर्ग के बयान पर केस दर्ज किया था। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।