फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   हिला के पास, बैंक अकाउंट से निकल गए 55 हजार

हिला के पास, बैंक अकाउंट से निकल गए 55 हजार

Fri, 16 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
हिला के पास, बैंक अकाउंट से निकल गए 55 हजार
एक महिला के बैंक अकाउंट से गए पैसे, साबइर सेल को दी शिकायत
विज्ञापन

चार बार हुई ट्रांजेक्शन, पुलिस मामले की जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में कार्ड क्लोनिंग के बाद लोगों के खातों से लाखों रुपये निकल जाने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक वैसा ही एक और केस सामने आया है। एक महिला के बैंक खाते से अचानक 55 हजार निकल गए। पीड़ित महिला ने इस संबंधी तुरंत साइबर सेल को शिकायत दे दी है। साथ ही अपने बैंक को इस बारे में सूचित कर दिया है। हालांकि पुलिस वाले इस मामले मेें कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस को रीतु नाम की महिला ने शिकायत दी है। इसमें उसने बताया कि उसके बैंक अकाउंट से 55 हजार गए हैं। यह पैसे चार अलग अलग ट्रांजैक्शनों से निकले हैं। अपने अकाउंट से पैसे निकलने का उसे उस समय पता चला। जब उसके मोबाइल पर इस संबंधी मैसेज आने शुरू हो गए। सारे मैसेज एक एक करके आए। उसके अकाउंट से पैसे निकल गए। महिला का कहना है हैरानी की बात ये रही कि उसका ए.टी.एम. कार्ड भी उसके पास ही है। उसने कभी किसी को अपना बैंक अकाउंट भी नहीं बताया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि उसके अकाउंट से किस व्यक्ति ने किस ढंग से पैसे निकाले है। जिक्रयोग है कि कुछ समय पहले फेज-पांच के एक नामी रेस्टोरेंट में कार्ड क्लोनिंग का मामला सामने आया था। इसके बाद वहां जाने वाले कई लोगों के खातों से लाखों रुपये निकले थे। इसक बाद स्टेट साइबर सेल ने केस दर्ज किया था। साथ ही यूपी व मध्य प्रदेश के रहने वाले कई लोगों को काबू किया था। जो कि काफी समय से इस काम में लगे हुए है। इसी बीच यह मामला सामने आया है। जिससे पुलिस की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed