फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली पुलिस को छका रहा था दिलप्रीत

मोहाली पुलिस को छका रहा था दिलप्रीत

Tue, 10 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
मोहाली पुलिस को छका रहा था दिलप्रीत
तीन महीनों से मोहाली पुलिस को छका रहा था दिलप्रीत
विज्ञापन

सिंगर परमीश वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद गैंगस्टर आया था सुर्खियों में
गैंगस्टर के कई साथी पकड़े जा चुके हैं, जबकि यह बना हुआ था पुलिस के लिए पहेली
जल्दी ही मोहाली पुलिस भी आरोपी को प्रोडक्शन वारंट लाने की तैयारी में
अमित शर्मा
मोहाली। गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह करीब तीन महीने से मोहाली पुलिस के लिए पहेली बना हुआ था। मोहाली पुलिस की टीमें कभी हिमाचल तो कभी पटियाला में दबिश दे रही थीं। हर बार आरोपी पुलिस की पकड़ से निकल जाता था । लेकिन सोमवार को जैसे ही पंजाब व चंडीगढ़ पुलिस ने ज्वाइंट आपरेशन के तहत उसे चंडीगढ़ में दबोचा तो उसके बाद मोहाली पुलिस ने राहत की सांस ली। अब मोहाली पुलिस आने वाले समय में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। क्योंकि इलाके में उस पर दो केस दर्ज हैं।
पुलिस को उम्मीद है कि जब उसे शहर लाया जाएगा तो पूछताछ में कई और राज खुलेंगे। पंजाबी एक्टर, सिंगर व डायरेक्टर परमीश वर्मा पर 13 अप्रैल की रात को जानलेवा हमला हुआ था। इसमें परमीश बुरी तरह से घायल हुए थे। इसके बाद गैंगस्टर दिलप्रीत ने फेसबुक पर इसकी जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद पुलिस ने इसकी फेसबुक आपरेट करने वाले व शरण देने वाले समेत कई लोग काबू किए थे। लेकिन हर बार यह पकड़ में बच जाता था। इतना ही नहीं जब मोहाली सीआईए की टीम आरोपी को दबोचने के लिए बद्दी गई हुई थी, वहीं, दो गुटों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान फायरिंग हो गई थी। साथ ही मोहाली पुलिस के जवानों पर केस दर्ज हो गया था। इसके बाद जब पूरी पुलिस टीम डेराबस्सी में व्यस्त थी। इसी दौरान आरोपी की लोकेशन बनूड़ में आई। जब पुलिस की टीमें पटियाला पहुंची तो आरोपी वहां से भी फरार हो गया था। इसके बाद कई ऐसे मौके आए जब आरोपी चंद कदमों से पुलिस की पकड़ से निकलता रहा है।
विज्ञापन


यह थी दिलप्रीत की ताकत
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि दिलप्रीत की सबसे बड़ी ताकत यह थी कि वह कभी भी फोन इस्तेमाल नहीं करता था। इसीलिए पुलिस उस तक पहुंच नहीं पाती थी। वह अक्सर वारदात के बाद हिमाचल या नूरपुर बेदी के जंगलों में चला जाता था। इसके बाद पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ता था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed