फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   परिवार को पीटते रहे, मौके पर पहुंची पीसीआर भी हुई फरार

परिवार को पीटते रहे, मौके पर पहुंची पीसीआर भी हुई फरार

Sun, 04 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
परिवार को पीटते रहे, मौके पर पहुंची पीसीआर भी हुई फरार
आरोपी परिवार को पीटते रहे, मौके पर पहुंची पीसीआर भी लौटी
विज्ञापन

जगतपुरा के एक परिवार पर घर में घुसकर किया गया हमला
पीड़ित पहुंचे अस्पताल, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज से कर दिया था मना
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
चंडीगढ़ से सटे गांव जगतपुरा में शुक्रवार दोपहर एक परिवार खाना खा रहा था। इस दौरान अज्ञात लोग जबरदस्ती घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। उनके पास तेजधार हथियार भी थे। घायल परिवार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मामले की सूचना दी। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस तो मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों की संख्या ज्यादा देख पीसीआर पार्टी उल्टे पांव लौट गई। यह देखकर आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। घायल लोग खुद ही इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। वहां हालत गंभीर देेखकर उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन एमएलसी न होने के कारण दोबारा उन्हें मोहाली शिफ्ट कर दिया गया। घायलों का आरोप है कि सोहाना पुलिस द्वारा उनके अब तक बयान दर्ज नहीं किए गए हैं।
यह मामला शुक्रवार दोपहर का है। घायलों में शामिल अमृतलाल, दिनेश, रामलाल और जर्मन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह घर में खाना खा रहे थे। इस दौरान कुछ युवक उनके पड़ोस में रहने वाले राम का दरवाजा खटखटा रहे थे। जब उन्होंने बाहर जाकर उनसे आराम से दरवाजा खटखटाने को कहा तो वह उन्हें पीटने लगे। उनके पास हथियार थे। घायलों का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें जख्मी कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पीसीआर पार्टी मौके पर पहुंची। पीसीआर कर्मियों के सामने आरोपी उन्हें पीट रहे थे, जिन्हें देखकर पीसीआरकर्मी भी वहां से चलते बने। इसके बाद वह खुद इलाज कराने फेज-6 सिविल अस्पताल पहुंचे। अमृतलाल ने बताया कि गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनसे एमएलसी मांगी। उनके पास एमएलसी न होने के कारण उन्हें दोबारा फेज-6 अस्पताल भेज दिया। शनिवार को डॉ. बलविंदर सिंह मुल्तानी ने उनकी एमएलसी काटी तो उनका इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन


पत्नी को मारा था धक्का
राम ने बताया कि उनकी पत्नी को कुछ युवकों ने धक्का मारा था, जिसको लेकर उनकी कहासुनी हुई थी। शुक्रवार दोपहर वही लड़के अन्य दोस्तों को साथ लेकर उनके घर पहुंचे थे। उनके घर का दरवाजा जबरदस्ती खुलवाने की कोशिश कर रहे थे। जब पड़ोसियों ने इसका विरोध किया तो वह उन्हें पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed