फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सेहत विभाग की टीम को बंधक बनाने की कोशिश

सेहत विभाग की टीम को बंधक बनाने की कोशिश

Wed, 29 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
सेहत विभाग की टीम को बंधक बनाने की कोशिश
सेहत विभाग की टीम को बंधक बनाने की कोशिश
विज्ञापन

निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड संबंधी मिल रही शिकायतों के बाद टीम ने दी थी दबिश
सेहत विभाग की टीम ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
एसके अस्पताल खरड़ में मंगलवार को चेकिंग के लिए सेहत विभाग की टीम ने दबिश दी। इस दौरान टीम को अस्पताल की ओर से कोई सहयोग नहीं दिया गया। अस्पताल की मालकिन सरबजीत कौर व टीम के अन्य मेंबरों ने इस टीम को बंधक बनाने की कोशिश की। ऐसे में विभाग की कार्रवाई को पूरा नहीं किया जा सका। मौके पर पुलिस मुलाजिम को बुलाया गया, इसके बाद पुलिस की टीम उन्हें बाहर निकाला।
वहीं, छापेमारी करने गई टीम ने इस संबंध में सिविल सर्जन को उचित कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। सिविल सर्जन डॉ. रीटा भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंधी कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई से पहले सब डिवीजनल अस्पताल खरड़ की टीम सीनियर मेडिकल अफसर खरड़ की मौजूदगी में गई। चेकिंग के दौरान जिला स्तर पर बनी टीम का सहयोग लिया गया। इस सेंटर के खिलाफ सिविल सर्जन मोहाली को कई बार शिकायत दी गई थी। जिसमें कहा गया था कि यहां पर अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। अस्पताल की चेकिंग के दौरान कई खामियां मिली थीं, इसके बाद अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया था। अब मशीन अदालत में केस प्रॉपर्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी अस्पताल के खिलाफ अदालत में केस विचाराधीन है। वहीं, मंगलवार को जब टीम गई तो अस्पताल की मालकिन व मुलाजिमों ने सेहत विभाग की टीम से गलत व्यवहार किया। टीम को बंधक बनाने की कोशिश की गई। ऐसे में कार्रवाई को पूरा नहीं किया जा सके। इस दौरान पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद टीम बाहर निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed