फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जाली एनओसी से ठगी

जाली एनओसी से ठगी

Sat, 03 Jun 2017 10:35 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
जाली एनओसी से ठगी
जाली एनओसी बनाकर ठगे 15 लाख
विज्ञापन

- गमाडा अधिकारियों की शिकायत पर दो भाईयों पर दर्ज हुआ केस
- दोनों आरोपी राजपुरा के रहने वाले, पुलिस की टीमें कर रही है छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
मैरिज पैलेस की जाली एनओसी देकर 15 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। थाना फेज-8 की पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान राजपुरा के बाबा दीप सिंह कॉलोनी निवासी अमित राणा व सुमित राणा के रूप में हुई है। यह दोनों की सगे भाई है। वहीं पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के मुुताबिक उनके पास गमाडा के स्टेट अफसर की शिकायत आई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि अफसा सिंह ने राजपुरा में एक मैरिज पैलेस खोला हुआ है। जिसकी उसके पास परमिशन नहीं है। परमिशन न होने के चलते उन्होंने उसे सील कर दिया, लेकिन कुछ ही दिन बाद उन्होंने फिर से पैलेस खोल लिया। जिसकी उन्हें फिर शिकायत मिली और वह उसे फिर से सील कर आए। उसके बाद उन्होंने मैरिज पैलेस की एनओसी बनवाने के लिए अमित व सुमित से संपर्क किया। दोनों ने अफसा सिंह को एनओसी बनाने की एवज 15 लाख रुपये ले लिए और उसे जाली एनओसी बनाकर दे दी। जिसके बाद अफसा सिंह एनओसी लेकर फिर से मैरिज पैलेस खोलने के लिए गमाडा के पास आया। जब एनओसी की जांच की तो वह जाली निकली। यह अपनी तरह का पहला मामला है जब गमाडा की जाली एनओसी बनाकर ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed