{"_id":"5cbcd049bdec22142a721c45","slug":"141555877961-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन घर में घुसकर महिला से रेप, पुलिस ने मामला किया दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जबरन घर में घुसकर महिला से रेप, पुलिस ने मामला किया दर्ज
डेराबस्सी। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जमालद्दीन उर्फ सोनू खान निवासी गांव भागोमाजरा थाना घडुंआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 2011 में हुई थी। उसका पति टैक्सी ड्राइवर है और अकसर घर से बाहर रहता है। उसकी कुछ समय पहले फेसबुक पर जमालद्दीन से दोस्ती हुई। जमालद्दीन इस दोस्ती को गलत समझ बैठा और उसे बदनाम करने की धमकियां देने लगा। यही नहीं वह उसके ससुराल गांव में चक्कर काटने लगा और इस कारण उसका अपने पति के साथ अकसर लड़ाई झगड़ा होता। इससे छुटकारा पाने के लिए उसके पति ने दो महीने पहले डेराबस्सी गुलाबगढ़ रोड पर किराये पर कमरा ले लिया। जमालद्दीन ने किसी से डेराबस्सी का भी एड्रेस निकवा लिया और उसके घर पहुंच गया। जब उसने जमालद्दीन को समझाने की कोशिश की तो वह नहीं माना और बीते दिन जब उसका पति बाहर था और बच्चे ससुराल गांव मलकपुर गए हुए थे तो जमालद्दीन उसके घर में जबरन घुस आया। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसका पति घर आया तो उसने अपने साथ हुई घटना की सारी बात बताई। बाद में उसने पति के साथ जाकर थाना डेराबस्सी में जमालद्दीन के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।