{"_id":"5a42b1b64f1c1b0d698c4698","slug":"141514320310-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों में शान से आते थे, मोबाइल स्नैच कर निकल जाते थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारों में शान से आते थे, मोबाइल स्नैच कर निकल जाते थे
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारों में आते थे शान से, मोबाइल स्नैच कर भाग जाते थे
चंडीगढ़, मोहाली और खरड़ के आसपास इलाकों में थे सक्रिय
सोलह से अधिक मोबाइल रिकवर, चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में बेचते थे
खरीदने वाला फरार, स्नैचर गिरोह ने पूछताछ में किए बड़े खुलासे
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पुलिस ने चंडीगढ़ और आसपास के शहरों में कारों में आकर मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी गांव काईनोर मोरिंडा जिला रूपनगर, मनजोत सिंह निवासी गांव रेलू माजरा थाना चमकौर साहिब और अमनदीप सिंह निवासी गांव रेलू माजरा थाना चमकौर साहिब के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से सोलह मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं। स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार में चमकौर साहिब चले जाते थे। आरोपियों का कहना है कि कार में आने के कारण कोई उन पर संदेह नहीं करता था।
फेज-चार स्थित स्टेट साइबर क्राइम स्थित कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में मंगलवार को डीएसपी सिटी-1 आलम विजय ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने काबू कर अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इस मौके पर थाना फेज-एक के एसएचओ सुखविंदर सिंह, पीसीआर इंचार्ज अजय पाठक और फेज-आठ चौकी के इंचार्ज बख्शीश सिंह मौजूद थे।
कार का नंबर पता लगते ही पुलिस ने दबोचे
डीएसपी आलम विजय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। साथ ही उनकी कार का नंबर भी पुलिस के हाथ लग गया। इसके बाद उन्होंने कार नंबर को पूरे इलाके में फ्लैश कर दिया। इस बीच उनकी पीसीआर और चौकी टीम भी सक्रिय थी। जिन्होंने आरोपियों को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोदरेज कंपनी के दफ्तर के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन
मोबाइल पर बातें करते वाले को बनाते थे निशाना
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अक्सर शाम के समय वारदात को अंजाम देते थे। इस दौरान वह उन लोगों को शिकार बनाते थे, जो अकेले फोन पर बात करते पैदल चल रहे होते थे। वहीं, वारदात के लिए उस जगह को चुनते थे, जहां से उनकी कार को कोई ट्रेस न कर पाए। तीनों एक ही कार में होते थे। एक कार चलाता था, जबकि दो वारदात को अंजाम देते थे।
चंडीगढ़ में बेचते थे मोबाइल, खरीदने वाला फरार
डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में मोबाइल रिपेयर का काम करने वाले तारिक को चोरी के मोबाइल बेचते थे। तारिक सेक्टर-56 का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि उनकी टीमों ने आरोपियों को काबू करने के लिए वहां पर भी दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया।
आरोपियों से ऑल्टो और स्विफ्ट बरामद
पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई कार पीबी 12 एन 8801 आल्टो मार्का सफेद रंग व एक स्विफ्ट कार नंबर सीएच 01एटी 7599 रिकवर की है। आरोपियों का कहना है कि यह उनकी अपनी है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है।
तीन महीने से थे सक्रिय, 40 वारदातें कीं
आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह इलाके में करीब तीन महीने से सक्रिय थे। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़, मोहाली, खरड़, कुराली, मुल्लांपुर और घंड़ूुआं में वारदात को अंजाम दिया।
मोहाली में बाइक पर वारदात को देते थे अंजाम
मोहाली में आरोपियों ने तीन बाइकों से नौ वारदातों को अंजाम दिया। इनमें प्लेटिना काला व सिल्वर रंग की दो बाइक और काले रंग की पल्सर बाइक शामिल थी।
किसान परिवार से हैं आरोपी
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी आठवीं से लेकर 12वीं पास बताए जा रहे हैं। सभी आरोपी किसान परिवार से हैं। आरोपियों का कहना है कि जल्द अमीर बनने के लिए यह राह चुनी थी।