फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एसएचओ व हवलदार गिरफ्तार

एसएचओ व हवलदार गिरफ्तार

Sun, 10 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
एसएचओ व हवलदार गिरफ्तार
रिश्वत लेेेने के आरोप में एसएचओ व हवलदार गिरफ्तार
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने ठेकेदार की शिकायत पर की कार्रवाई
मोहाली जिले में प्रत्येक टिप्पर की एंट्री पर मांगते थे दस हजार
सात हजार पहले ले चुके थे, तीन हजार रिश्वत लेते दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने घड़ूुआं चौकी में तैनात एसएचओ व हवलदार को तीन हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान एसएचओ साहिब सिंह और रच्छपाल सिंह हवलदार के रूप मेें हुई है। दोनों ही घड़ूआं चौकी में तैनात था। आरोपियों को सीएम रूट पर तैनाती के दौरान पकड़ा गया। विजिलेंस के थाना फेज-आठ में केस दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस रेंज के एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे थे। आरोपी के खिलाफ प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, विजिलेंस द्वारा आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस के इंस्पेक्टर सतवंत सिंह सिद्धू ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में विजिलेंस को सेक्टर-71 स्थित जरनैल सिंह की ओर से शिकायत दी गई थी। उन्होंने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया था कि वह ठेेकेदारी करते हैं। उनके टिप्पर चलते हैं। टिप्पर रेत लेकर माच्छीवाड़ा साइड से आते जाते रहते हैं। जब टिप्पर मोहाली जिले में एंट्री करते हैं तो आरोपी प्रत्येक टिप्पर की एंट्री पर पांच हजार मांगते थे। शुक्रवार को जब उनके टिप्पर आए तो आरोपी दस हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इस दौरान उनकी जेब में सात हजार रुपये थे। ऐसे में उन्हें सात हजार रुपये दे दिए और बाकी तीन हजार शनिवार को देने का वायदा किया था। इसके बाद ठेकेदार ने इस बारे में विजिलेंस को सूचित किया। विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को दबोच लिया। विजिलेंस को उम्मीद है कि इस केस में कई और राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे पकड़े गए आरोपी
विजिलेंस से पता चला कि जब ठेकेदार शनिवार को पेमेंट देने के लिए गए थे तो एसएचओ ने कहा कि वह हवलदार से मिले। उस समय वह सीएम के रूट में चंडीगढ़ सिटी पर तैनात था। इसी दौरान टीमों ने उसे दबोच लिया। वहीं, विजिलेंस ने इस संबंध में रिकॉर्ड तैयार किया। ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed