फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डेराबस्सी में पागल कुते ने 11 व्यक्तियों को काट किया घायल..

डेराबस्सी में पागल कुते ने 11 व्यक्तियों को काट किया घायल..

Mon, 17 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी में पागल कुते ने 11 व्यक्तियों को काट किया घायल..
- हलका डेराबस्सी में आवारा पशु बने लोगों के लिए परेशानी
विज्ञापन

- बीते दिनों जीरकपुर में लावारिस पशु ने पांच व्यक्तियों को किया था घायल

अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। लावारिस पशुओं का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जो लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। डेराबस्सी शहर के अंदर बीते दो दिन में एक पागल घूम रहे कुत्ते ने एक बारह वर्ष की छोटी बच्ची सहित 11 व्यक्तियों को काट लिया। घायल स्थानीय सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से जख्मी छोटी बच्ची को कुत्ते द्वारा तीन जगहों पर काटने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। जिक्रयोग्य है कि दो दिन पहले जीरकपुर में लावारिस पशुओं ने आपसी लड़ाई दौरान पांच व्यक्तियों को घायल कर दिया था। दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारी लावारिस पशुओं की समस्या का हल करने में पूरी तरह नाकाम साबित होते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिले के उच्चाधिकारियों से इस समस्या का हल करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, डेराबस्सी के तहसील सड़क पर शनिवार से एक आवारा कुत्ता पागल हो गया, जिसने पहले साध बस्ती निवासी एक 12 वर्षीय लड़की को अपना शिकार बनाया। कुत्ते ने लड़की को काट कर बुरी तरह घायल कर दिया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से लड़की को कुत्ते से छुड़वाया। लड़की की पहचान सोनम पुत्री बिट्टू को के रूप में हुई, जिसे जख्मी हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण चंडीगढ़ पीजीआई रैफर कर दिया। कुत्ते ने इसी एरिया के एक युवक को भी शिकार बनाया। इसके बाद मोहल्ला रोणी निवासी दिलबाग उर्फ भागा को अपना शिकार बनाया जो अपने घर के बाहर बैठा था। इसके बाद में इसी कुत्ते ने नगर कौंसिल में काम करते एक अधिकारी को भी अपना शिकार बनाऐ जाने की खबर मिली है। कुत्ते द्वारा अब तक 12 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाने का मामला सामने आ चुका है। इनमें से 11 व्यक्ति अस्पताल इलाज करवाने के लिए पहुंचे जिन्हें डाक्टरों की तरफ से जरूरी टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला रोणी निवासी दिलबाग उर्फ भागा, सुखविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, रजिंदर सिंह, बलजीत सिंह, हैपी, जस्सा समेत दूसरे ने बताया कि भूरे रंग का एक कुत्ता बीते कल से पागल हुआ घूम रहा है जो सामने आने वाले हर व्यक्ति को अपना शिकार बना रहा है। उन्होंने बताया कि जब कुत्ते की ओर से इस मुहल्ले में लोगों को काटना शुरू किया गया तो लोगों में दहशत माहौल बन गया। इसी मुहल्ले के कुछ लोगों ने हिम्मत कर उसे यहां से भगाया जो अब नजदीक पड़ते रेलवे फाटक की तरफ घूमता देखा गया है। लोगों ने इस बारे में जानकारी काउंसिल अधिकारियों को भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के डाक्टर एचएस चीमा ने बताया कि दो दिनों में कुल 11 केस आ चुके हैं, जिनमें से नौ बीते कल आए थे और दो आज आए हैं। उन्होंने कहा कि सोनम की हालत गंभीर होने के कारण उसे एक टीका लगवाने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया था। नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी सुखजिंदर सिंह ने कहा कि जल्द इस कुत्ते को पकड़ कर समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed