{"_id":"5c098322bdec22414a2afc9e","slug":"131544127266-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड की हेरोइन समेत नाईजीरियन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड की हेरोइन समेत नाईजीरियन गिरफ्तार
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। सीआईए स्टाफ ने एक नाइजीरियन नासा उलागबा को आधा किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी से पकड़ी गई हेरोइन की बाजार में कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया जहां से माननीय जज ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी शिवजोत कालोनी खरड़ के पास मौजूद थी तो एक नाइजीरियन व्यक्ति पार्क के अंदर से बाहर को पैदल आ रहा था। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को काबू करके जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम नासा उलागबा पुत्र मंडे बताया। तलाशी के दौरान आरोपी से आधा किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो कैप्शन- हेरोइन समेत गिरफ्तार आरोपी नासा उलागबा पुलिस हिरासत में।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन- हेरोइन समेत गिरफ्तार आरोपी नासा उलागबा पुलिस हिरासत में।