फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   युवक ने किया सुसाइड

युवक ने किया सुसाइड

Sat, 14 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
युवक ने किया सुसाइड
सोलन के लिए जरूरी
विज्ञापन



पहले वीडियो बनाकर पैरेंट्स से सॉरी मांगी, फिर फंदे से झूल गया इंजीनियरिंग का छात्र
दर्पण सिटी में फ्लैट में ही पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
चंडीगढ़ यूनीवर्सिटी से कर रहा था पढ़ाई, पुलिस ने केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। दर्पण सिटी में रह रहे चंडीगढ़ यूूनिवर्सिटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के चौथे सेमेेस्टर के छात्र ने अपने ही रूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करण कौशल, निवासी सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। फंदा लगाने से पहले उसने दो मिनट का एक वीडियो भी अपने मोबाइल से बनाया था। इसमें उसने मम्मी और पापा को आई लव यू कहा है। साथ ही कहा है कि मैं अपनी जिंदगी में कई परेशानियों से घिरा हूं। उन परेशानियों से निकलना आसान नहीं है। इस कारण वह ये कदम उठा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने कहा कि हमारे आने से पहले शव को फंदे से न उतारना। शुक्रवार शाम उनके पहुंचने के बाद शव को नीचे उतारा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करण कौशल तीन अन्य साथियों के साथ रहता था। उसके साथियों ने बताया कि शुक्रवार को जब वह यूनिवर्सिटी जाने लगे तो करण को भी साथ चलने को कहा था, लेकिन उसने जाने से मना कर दिया। इसके बाद वह यूनिवर्सिटी चले गए। उनका कहना है कि शाम को जब वह पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने दूसरी चाबी से कमरा खोलकर अंदर गए। इस दौरान करण को फंदा से लटका देखकर वह दंग रह गए। उसने बेड पर चेयर रखकर फंदा लगाया था। इसके बाद युवकों ने तुरंत अपने जानकारों व पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पिता का नंबर लिखकर छोड़ा
इस दौरान उसके परिजनों तक मौत की खबर आसानी से पहुंच सके। इसके लिए युवक ने एक कॉपी पर अपने पिता का फोन नंबर और आगे पापा लिखा था। साथ ही उक्त कापी डाइनिंग टेबल पर छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे का शव देख मां हुई बेहोश
मृतक के पिता राजिंदर कौशल सोलन में ही टीचर है। जब मृतक के परिजन शहर पहुंचे तो अपने बेटे का शव देखकर उनका बुरा हाल था। मां कुछ समय के लिए बेहोश हो गई। उनके साथ आए अन्य रिश्तेदारों का भी बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed