फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   क्रेटा की तलाश में पूरा दिन लगी रही पुलिस

क्रेटा की तलाश में पूरा दिन लगी रही पुलिस

Tue, 14 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
क्रेटा की तलाश में पूरा दिन लगी रही पुलिस
व्हाइट क्रेटा की तलाश में दिन भर जुटी रही पुलिस
विज्ञापन

शहर के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर हुई चेकिंग
व्हाइट क्रेटा कार संबंधी पुलिस को मिली हुई थी टिप
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
जिला पुलिस सोमवार को उस समय हरकत में आ गई। जब पुलिस को सूचना मिली थी कि व्हाइट कलर की क्रेटा कार इलाके में संदिग्ध हालत में घूम रही है। इसके बाद पूरे शहर को सील कर दिया गया। साथ ही गाड़ियों को चेक किया। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज करते रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ही पुलिस को कार की सूचना मिल गई थी। इसके बाद जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया। साथ ही स्पेशल नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। इतना ही नहीं इन नाकों की डीएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा मानीटरिंग की जा रही थी। इस दौरान एक स्पेशल नाका हाउसफेड सोसाइटी के मेन गेेट के बाहर भी लगाया गया। वहां पर भी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। थाना फेज-11 के एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी कोशिश है कि क्राइम को कम किया जाए।
विज्ञापन


पुलिस ने चलाई पीजी चेकिंग
वहीं, पुलिस द्वारा सोमवार को विभिन्न इलाकों में पीजी की जांच की गई। इस दौरान कई इलाकों में पुलिस द्वारा स्पेशल मुहिम चलाई गई। साथ ही लोगों से कहा गया है कि वह अपने किराएदारों की वेरिफिकेशन करवाएं। ताकि अपराध को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed