{"_id":"5a80a4554f1c1b5e028b4d21","slug":"121518380117-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में पेशी दौरान फ़रार आरोपी मुबारिकपुर पुलिस के हत्थे चड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदालत में पेशी दौरान फ़रार आरोपी मुबारिकपुर पुलिस के हत्थे चड़ा
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के हत्थे चढ़ा पेशी के दौरान भागा आरोपी
डेराबस्सी। अदालत में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपी को मुबारिकपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुजर निवासी गांव त्रिवेदी कैंप की ढेहा बस्ती है। उसे पुलिस ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया था, लेकिन अदालत में पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एक और केस दर्ज किया था। मुबारिकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई भिंदर सिंह ने कहा कि मुलजिम को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी घर आया हुआ है। इस आधार पर पुलिस टीम का गठन कर उसके घर की घेराबंदी की गई। पुलिस ने बताया कि जब वह घर से बाहर निकलने लगा तो उसे दबोच लिया गया।