फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   स्पेशल-26 की तर्ज पर बनाई टीम, नकली 15 सेल्समैनों की मदद से ठगे 20 लाख

स्पेशल-26 की तर्ज पर बनाई टीम, नकली 15 सेल्समैनों की मदद से ठगे 20 लाख

Fri, 09 Jun 2017 08:47 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल-26 की तर्ज पर बनाई टीम, नकली 15 सेल्समैनों की मदद से ठगे 20 लाख
जीरकपुर में स्पेशल-26 की तर्ज पर 20 लाख की ठगी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म स्पेशल-26 जैसी कहानी जीरकपुर में दोहरा दी गई। यहां भी पांच लोगों ने नकली कंपनी बनाई, 15 सेल्समैन नियुक्त किए और उनके जरिए निजी कंपनी में कार्यरत किरपाल सिंह से 20 लाख रुपये ऐंठकर रफू चक्कर हो गए। पीड़ित की शिकायत पर जीरकपुर थाने में पुलिस ने फर्जी कंपनी की डायरेक्टर प्रीति गौतम, सुमित गौतम, सुमित कुमार मिश्रा, जनरल मैनेजर सुनील सिंह और एरिया मैनेजर हेमंत चौधरी खिलाफ मामला दर्ज कर छापामारी शुरू दी है।
शिकायतकर्ता गुरनाम सिंह निवासी मकान नंबर-296, प्रीत कॉलोनी (जीरकपुर) ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में जॉब करता है और बीती 15 दिसंबर, 2016 को हेमंत चौधरी निवासी मकान नंबर-1352, फेज-11, मोहाली ने उसके पिता किरपाल सिंह से मुलाकात की और खुद को डीपीएल पेंटस प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली में बतौर एरिया सेल्स मैनेजर तैनात बताया। उसने कहा कि उनकी कंपनी पंजाब में सी एंड एफ (केयरिंग एंड फारवर्डिंग एजेंट) ढूंढ रही है। इसके लिए कंपनी को 1500 स्क्वेयर फीट जगह में गोडाउन और ऑफिस चाहिए, जिसके बाद उनके पिता किरपाल सिंह ने हेमंत को गांव नाभा में 1800 स्क्वेयर फीट का प्लॉट दिखाया। दूसरी ओर, हेमंत ने प्लाट पसंद करने के बाद किरपाल सिंह को कंपनी का पंजाब सी एंड एफ एजेंट बनवाने की बात कही। इसके कुछ दिनों बाद हेमंत ने उन्हें दिल्ली बुलाया और वहां कंपनी के जनरल मैनेजर सुनील सिंह से मुलाकात करवाई, जिसने उन्हें कंपनी की पॉलिसी के बारे विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

कामा होटल मोहाली में 15 फर्जी सेल्समैनों की बनाई टीम
आरोप है कि कंपनी का जीएम सुनील सिंह 29 जनवरी को कामा होटल, फेज-3 मोहाली आया और यहां पर उसने इंटरव्यू के माध्यम से 15 युवकों की एक सेल्स टीम तैयार की, जिसे सी एंड एफ के लिए माल को मार्केट में बेचने का काम करना था। जबकि इस टीम के सदस्य एक माह बाद ही वेतन न मिलने के चलते नौकरी छोड़कर चले गए। इस संबंध में किरपाल ने कंपनी केे एरिया मैनेजर हेमंत और जीएम सुनील को भी सूचित किया, पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने तीन किश्तों में जमा करवाई रकम
शिकायत के अनुसार, 10 फरवरी को एरिया मैनेजर हेमंत और जीएम सुनील किरपाल के घर आए और कंपनी एजेंट अकाउंट बनाने के लिए 12 लाख रुपये ले गए। जबकि बाकी की रकम को दो किश्तों में किरपाल सिंह ने पहले 5 लाख और 3 लाख रुपये कंपनी के दिल्ली स्थित बैंक अकाउंट में जमा करवाए। साथ में उन्हें गोडाउन तैयार करने, बिजली मीटर और टिन नंबर अप्लाई करने के लिए कहा, जोकि तीन महीनों में बनकर तैयार हो गया।

दिल्ली जाकर पूछताछ की तो गोरखधंधे का हुआ खुलासा :
गुरनाम सिंह ने अप्रैल माह में कंपनी पॉलिसी के मुताबिक गोडाउन का किराया एवं खर्चों को लेकर राशि जारी करने के लिए एक ई-मेल की, जिसका कोई जवाब नहीं आया। दो-तीन बार ऐसा होने पर वह अपने पिता के साथ दिल्ली पहुंचे तो पता चला कि उक्त कंपनी से ऑफिस के मालिक ने किराया न देने की सूरत में खाली करवा दिया है। तब उन्हें पता चला कि आरोपियों ने उनसे फर्जी कंपनी बनाकर 20 लाख रुपये ठग लिए हैं। जबकि कंपनी द्वारा तैयार किए दस्तावेजों में दिए पते भी फर्जी निकले।


कोट्स ::
एसएसपी मोहाली के निर्देशानुसार गुरनाम सिंह व किरपाल सिंह की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
- भगवंत सिंह, थाना प्रभारी, जीरकपुर पुलिस स्टेशन।

खास बात - दिल्ली के फर्जी पते पर रजिस्टर करवाई कंपनी, एक युवती समेत पांचों मास्टमाइंड पर केस दर्ज
क्रासर - जीरकपुर निवासी को पंजाब में सी एंड एफ बनाकर तीन किश्तों में ली थी राशि
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed