फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कपड़ों की दुकान में चोरी, लाखों के कपड़े ले गए चोर

कपड़ों की दुकान में चोरी, लाखों के कपड़े ले गए चोर

Fri, 16 Nov 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
कपड़ों की दुकान में चोरी, लाखों के कपड़े ले गए चोर
नयागांव। मेन मार्केट स्थित सब्जी मंडी के निकट गारमेन्टस स्टोर में बुधवार रात चोर ब्रांडेंड कपड़े चुरा ले गए। चोरी की घटना बारे दुकान के मालिक केवल कृष्ण को वीरवार सुबह दस बजे के करीब पता चला। उसके बाद दुकान के मालिक केशव कृष्ण समेत नयागांव मार्केट के जनरल सेक्रेटरी रमेश गर्ग, प्रधान रमेश शर्मा दुकान पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उक्त दौरान जांच में पाया गया कि दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे। हालांकि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुकान के मालिक केवल कृष्ण साढ़े नौ बजे के करीब जल्दी दुकान बंद कर चले गए थे। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर से करीब पांच से छह लाख के कपड़े चोरी हुए हैं। दुकान के अंदर मंदिर के नाम से एक गुल्लक बनाया था, जिसमें लगभग पांच से सात हजार रुपये थे। चोर वह रुपये भी चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed