फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बलैरो गाड़ी ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर एक की मौत व तीन गंभीर घायल। लांडरां / बनूड़। बनूड़ लांडरा बाबा बंदा सिंह बहादर मार

बलैरो गाड़ी ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर एक की मौत व तीन गंभीर घायल। लांडरां / बनूड़। बनूड़ लांडरा बाबा बंदा सिंह बहादर मार

Sun, 05 Aug 2018 01:22 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
बलैरो गाड़ी ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर एक की मौत व तीन गंभीर घायल।  लांडरां / बनूड़। बनूड़ लांडरा बाबा बंदा सिंह बहादर मार
तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

तीन जख्मी, गांव दैड़ी के पास शनिवार सुबह हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लांडरां/बनूड़। बनूड़-लांडरां बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग स्थित गांव दैड़ी के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर जख्मी हो गया। दूसरी बाइक पर सवार लोगों को मामूली चोटें आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक 10 फुट दूर जाकर गिरे। बोलेरो दो बार पलटी खाकर खदान में जा गिरी।
यह हादसा शनिवार सुबह 10 बजे हुआ। बनूड़ के वार्ड-5 मोहल्ला सैणिया का 20 वर्षिय अवतार सिंह और बनूड़ का ही शुभम नामक युवक एक बाइक पर सवार थे। दूसरी बाइक पर जसविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति सवार था। सभी युवक बनूड़ के रहने वाले थे और वे मोहाली के फेज-11 में फॉरएवर ग्रो नामक कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में जख्मी जसविंदर सिंह ने बताया कि बोलेरो की रफ्तार अधिक थी। उसका चालक ओवरटेक के दौरान संतुलन खो दिया और सड़क किनारे चल रहे मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवतार सिंह व शुभम को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया। दोपहर करीब 2:30 बजे अवतार सिंह की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस चौकी सनेटा के इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed