{"_id":"5aa988324f1c1bb8758b5749","slug":"11521059890-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन तस्करी में दो साल की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन तस्करी में दो साल की कैद
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूडो के खिलाड़ी को हेरोइन तस्करी में दो साल की कैद
मोहाली। जिला अदालत ने डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन समेत पकड़े गए जूडो के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी बलबीर सिंह बिल्ला को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा और सात हजार जुर्माना लगाया है। यह फैसला अतिरिक्त सेशन जज की अदालत ने सुनाया। यह मामला कुछ साल पुराना है। फेज-1 की पुलिस ने चीमा अस्पताल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान आरोपी पैदल वहां आया। शक होने पर आरोपी की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इस दौरान आरोपी ने बताया कि वह खिलाड़ी है। 2012 में उसने गोल्ड मेडल जीता था। साथ ही घर के खर्च पूरे करने के लिए उसने यह राह चुनी थी। इसके बाद आरोपी काफी समय तक जेल में रहा था।