फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   होटल में चली गोली एक की मौत

होटल में चली गोली एक की मौत

Mon, 17 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
होटल में चली गोली एक की मौत
- गोली का शिकार युवक दोस्तों के साथ नामी सिंगर का प्रोग्राम देखने आया था
विज्ञापन

- पुलिस ने तीन दोस्तों, होटल मैनेजर समेत पांच लोगों पर दर्ज किया केस
- आरोपी अभी तक फरार, पुलिस की टीमें कर रही है तलाश

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-11 के एक नामी होटल में संदिग्ध हालात मेें गोली चलने से शुक्रवार-शनिवार देर रात एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का सेक्टर-80 में प्रोग्राम देखने के लिए आया हुआ था। मृतक की पहचान सरबजीत सिंह (35) निवासी जिला लुधियाना गांव कूमकलां के रूप में हुई है। थाना फेेज-11 के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह बैंस ने मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज करने की पुष्टि की है। आरोपियों में जसकीरत सिंह, रविंदर सिंह, गुरप्यार सिंह (तीनों ही मृतक के दोस्त हैं) जबकि होटल मैैनेजर प्रवीन कुमार और हाउसकीपिंग के स्टाफ से अमित का नाम शामिल है। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 304, 336, 148 149, 201, 120 बी आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, उन्होंने बताया कि उनकी टीमें आरोपियों को काबू करने के लिए छापामारी कर रही हैं।

देर रात डेढ़ बजे पहुंचे थे होटल
जानकारी के मुताबिक छह के करीब लोग शनिवार दोपहर के समय फेज-11 स्थित होटल क्राउन वेस्ट पहुंचे थे। उन्होंने होटल में तीन कमरे बुक करवाए। उक्त लोग होटल में चेक इन करने के बाद चले गए थे। रात को उन्होंने पंजाबी सिंगर का लाइव प्रोग्राम देखा। इसके बाद रात डेढ़ बजे वापस होटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने होटल स्टाफ को कहा कि कमरे में तीन और गद्दे लगा दें। स्टाफ ने गद्दे लगा दिए। सारे लोग फर्स्ट फ्लोर पर स्थित कमरों में ठहरे थे।
विज्ञापन


वॉशरूम में साथी गिर गया कहकर निकल गए होटल से
होटल स्टाफ के मुताबिक रात साढ़े तीन बजे के करीब कमरों में ठहरे सारे युवा एकदम नीचे उतरे। इस दौरान जब होटल स्टाफ ने पूछा किया कि क्या हुआ तो उनका जवाब था कि उनका एक साथी वॉशरूम में गिरकर घायल हो गया है, जिसे लेकर वह अस्पताल जा रहे हैं। इसके बाद सारे लोग वहां से निकल गए। कोई भी वापस होटल में नहीं लौटा। सुबह पुलिस की टीम होटल में आई और बताया कि एक युवक की मौत हो गई, तब जाकर होटल स्टाफ को पूरी बात का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल स्टाफ ने नहीं सुनी गोली चलने की आवाज
हालांकि जब होटल स्टाफ से पूछा गया कि क्या उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी या नहीं। इस पर होटल स्टाफ का जवाब था कि उन्हें कोई गोली की आवाज नहीं आई। होटल में तीन कमरे बुक करवाए गए थे। इसके अलावा किसी अन्य ने भी गन की आवाज नहीं सुनी। एक कमरा कूमकलां निवासी नवजोत सिंह और दूसरा जगदीप सिंह निवासी मोगा के नाम पर बुक था।

दोस्त से पिस्तौल मांग कर लाए थे
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या में प्रयोग हुई पिस्तौल लाइसेंसी थी। वहीं, यह पिस्तौल जोधा सिंह जिला मोगा निवासी के नाम पर रजिस्टर थी। इसे वह उससे मांग कर लाए थे। वहीं, पता चला है कि जब गोली चली उस समय जसकिरत, रविंदर और गुरप्यार सिंह भी सरबजीत के कमरे में मौजूद थे।

पीजीआई में मृतक को छोड़कर हुए फरार
पला चला है कि हादसे के बाद आरोपी अपने दोस्त को सीधे पीजीआई ले गए थे। वहां पर उसे भरती करवाकर वह वहां से निकल गए थे। उन्होंने इस बारे में न तो पुलिस को सूचित किया और न ही किसी अन्य को। थाना फेज-11 में जब पीजीआई में इस बारे में संदेश आया तो पुलिस को पता चला। इसके बाद पुलिस की टीम अस्पताल में पहुंची। साथ ही फेज-11 होटल में जाकर पूछताछ भी की।

कंधे पर लगी थी गोली
पुलिस से पता चला है कि गोली मृतक के बाएं कंधे में लगी थी। खून ज्यादा बह जाने से यह स्थिति बनी। इसके बाद शव को मोहाली सिविल अस्पताल ले आए थे। जहां पर उसका पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान मृतक के पारिवारिक मेंबर भी मोहाली पहुंच गए थे।


खेल प्रमोटर था गोली का शिकार युवक
जानकारी के मुताबिक मृतक किसान और खेल प्रमोटर के रूप में मशहूर था। वह अपने एरिया में कबड्डी गेम को प्रमोट करने के लिए काम कर रहा था। उसने गत वर्ष शराब के कारोबार में अपनी किस्मत आजमाई थी। वह शादीशुदा था और साथ ही उसका एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed